GORAKHPUR:

मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी बदली के साथ उमस तो कभी झमाझम बारिश। शनिवार सुबह हुई 1 घंटे झमाझम बारिश से सिटी जलमग्न हो गई। बैंक रोड, गोलघर से लेकर रेती रोड, घोष कंपनी, बक्शीपुर, साहबगंज, मिर्जापुर, लालडिग्गी, गोरखनाथ, नथमलपुर, विकास नगर विस्तार नगर, रामजानकी नगर, बशारतपुर, भेडियागढ़, विष्णुपुरम, असुरन, दाउदपुर, तारामंडल, कूड़ाघाट, सिंघडि़या आदि इलाकों में जलभराव हो गया। रविवार को बादल छाए रहेंगे। जिले में आधे से अधिक जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

आज छाए रहेंगे बदरा

मौसम विज्ञान के विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आज बादल छाए रहेंगे। जिले में आधे से अधिक जगहों पर हल्की बारिश गरज के साथ हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 से 32 सी के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 25.5 से 26.5 के बीच रह सकता है। उत्तर पूर्वी दक्षिण से हवा चल सकती है। हवा की गति 05 से 18 किमी के बीच हो सकती है। नमी 65 से 94 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है।

------------

एक नजर में मौसम

11 मिमी। बारिश रिकॉर्ड की गई।

अधिकतम तापमान-31.4 सी

न्यूनतम तापमान-26.1 सी

अधिकतम नमी-93 परसेंट

न्यूनतम नमी-69 परसेंट