GORAKHPUR: जिला प्रशासन ने परमेश्वरपुर व पिपराइच में कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने के बाद से दोनों के घरों के आसपास एरिया को हॉट स्पॉट कर दिया है। यहां एक किमी की परिधि का क्षेत्र हॉट स्पॉट घोषित करते हुए कुल तीन किमी की परिधि सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है। इस परिधि में पब्लिक का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। डीएम के विजयेंद्र पांडियन के निर्देशानुसार परिधि सीमा में रोजमर्रा के सामानों की बिक्री/आपूर्ति प्रतिष्ठानों को खोल कर किए जाने के लिए जारी समस्त ऑफलाइन (मैन्युअल पास) एवं ऑनलाइन ई-पास को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति होम-डिलीवरी की जाएगी।
- # Parmeshwarpur And Pipraich Declared Hotspot
- # Hotspot
- # Gorakhpur Dm Declared Hotspot
- # Pipraich And Parmeshwarpur
- # Corona
- # Coronavirus
- # Covid 19
- # Lockdown
- # Gorakhpur News
- # Gorakhpur News Today
- # Gorakhpur News Live
- # Gorakhpur News Headlines
- # Gorakhpur Latest News Update
- # Gorakhpur News Paper Today
- # Gorakhpur News Live Today
- # Gorakhpur City News