गोरखपुर (ब्यूरो)।मूवी देख कर निकले लोगों की जुबां पर शाहरुख का ही नाम था। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की यह मूवी गोरखपुर में ब्लॉकबस्टर साबित होगी। खबर लिखे जाने तक 26 जनवरी के लिए भी मॉर्निंग छोड़कर सभी सीटें फुल हो गईं थीं।

गांधी गोडसे को भी पछाड़ा

बुधवार को पठान मूवी के सारे शो हॉउसफुल रहे। वहीं, गांधी-गोडसे की लगभग सीटें खाली रह गई। कुछ लोग जो पठान देखने आए थे वो भी टिकट न मिलने पर मजबूरी में उन्हें गांधी-गोडसे देखना पड़ा। पठान मूवी के लिए गोरखपुर में एडवांस बुकिंग चल रही है। सिटी मॉल में आई नॉक्स सिनेमा की सोनाली गुप्ता ने बताया कि 26 जनवरी की भी लगभग टिकट फुल हो गई है।

विरोध के बाद भी सुपरहिट

पठान मूवी का गोरखपुर में भी काफी विरोध हुआ था। कई जगह प्रदर्शन हुए और मूवी को बैन करने की मांग की गई थी। मगर इन सब के बावजूद ये मूवी सुपरहिट साबित हो रही है। लोगों को यह मूवी पसंद आ रही है। विरोध प्रदर्शन से एक तरह से इस मूवी का प्रचार हो गया।

पठान मूवी देखने के लिए मैं काफी दिनों से इंतज़ार कर रहा था। बहुत ही शानदार मूवी है और इसे कोई भी देख सकता है।

आकाश

मूवी ब्लॉकबस्टर है। इसमें कोई भी सीन खराब नहीं हैं। मूवी देखकर मजा आ गया। दोस्तों के साथ मूवी एंजॉय किया।

सचिन

मूवी का रिव्यू काफी अच्छा है। लोगोँ को भी बहुत पसंद आ रही है। मैंने 26 जनवरी के लिए एडवांस में बुकिंग कराई है। यह भी बहुत मुश्किल से मिला है।

दानिश

पहले दो दिन सभी शो हाउसफुल हैं। फ्राइडे की भी तेजी से बुकिंग हो रही है। रविवार के शो भी हाउसफुल हैं। दोपहर में दो-चार लोग फिल्म को रुकवाने के लिए आए थे, उन्हें समझाया गया और वापस भेज दिया गया।

- बॉबी पांडेय, मैनेजर, विजय पिक्चर पैलेस

यह वीकेंड पूरा फुल है। सभी शो की टिकट बुक हो गई है। मूवी के विरोध को देखते हुए पहले से पुलिस-प्रशासन को लेटर लिखकर सिक्योरिटी की मांग की गई थी। उनका पूरा सहयोग मिला।

- अनूप सिंह, मैनेजर, माया सिनेप्लेक्स