-घरेलू नुस्खों से आसानी से छूट जाएंगे गहरे रंग

GORAKHPUR: इस होली में रंगों को छुड़ाने का टेंशन न लें, बल्कि खूब रंग खेलें और होली की मस्ती का और भी मजा लें।

-होली से एक दिन पहले रात को पानी में भीगे हुए आंवले के पानी से सिर धोएं। इससे पहले बालों में तेल जरूर लगा लें। होली के बाद रंग छुड़ाने के दौरान शैंपू से सिर धोएं। इसके बाद आंवले के पानी में सिरका मिलाकर बाल धो लें। इससे रंगों से बालों को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।

- एक केले को पीसकर उसमें दो चम्मच दूध और शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को शरीर पर सूखने तक लगाएं। 20 मिनट बाद पानी की मदद से स्क्रब करें। इससे रंग आसानी से छूटेगा।

-एक चम्मच मसूर दाल, एक चम्मच आटा, एक चम्मच गुलाब जल और एक चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे 20 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से स्क्रब करें। जब रंग छूटने लगे तो पानी से धो लें।

-मुंह धोते वक्त पहले पानी से चेहरा साफ कर लें। रूई से एलोवेरा और नींबू का घोल लगाएं। रुई से अपने चेहरे को पोंछ लें। इस सॉल्यूशन से आपको सूखा रंग साफ करने में मदद मिलेगी।

इन बातों का भी रखें ध्यान

-होली के रंग को कभी भी ठंडे पानी से नहीं धोना चाहिए। इससे रंग और ज्यादा चिपक जाता है।

-त्वचा को कभी भी बहुत जोर लगाकर नहीं रगड़ना चाहिए। ऐसा करने से त्वचा पर रैश पड़ जाता है। अगर रंग को हल्का करना ही है तो उस पर नींबू रगड़ें।