गोरखपुर (ब्यूरो)। बता दें, गोरखपुर में कोरोना के दूसरी लहर में मचे तबाही के बाद जिला प्रशासन और हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ से जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व बीआरडी मेडिकल कालेज समेत सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट लगाया है। जो बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुके है, सप्लाई तक शुरू हो गई है। सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो चुके है। इनका मॉक ड्रिल भी हो गया है। अब फंक्शन में इसे ले लिया जाएगा।

7 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे इन जगहों के ऑक्सीजन प्लांट

हास्पिटल - बेड - क्षमता (एलएमपी) - स्रोत- क्रियाशीलता

100 बेड टीबी हास्पिटल - 100 - 400 - स्टेट बजट - फंक्शनल

जिला अस्पताल - 100 - 960 - सीएसआर - फंक्शनल

जिला अस्पताल - 205 - 1000 - पीएम केयर - फंक्शनल

जिला महिला अस्पताल - 200 - 1000 - पीएम केयर - फंक्शनल

सीएचसी चौरीचौरा - 50 - 500 - सुगर इंडस्ट्री - फंक्शनल

सीएचसी हरनही - 50 - 300 - सीएसआर - फंक्शनल

सीएचसी कैंपियरगंज - 40 - 300 - सीएसआर - कागजों में फंक्शनल

होम्योपैथी मेडिकल कालेज - 200 - 600 - सीएसआर - फंक्शनल

महायोगी गोरखनाथ यूनिवर्सिटी - 200 - 600 - सीएसआर - फंक्शनल

बीआरडी मेडिकल कॉलेज - 1750 - 1000 - पीएम केयर - फंक्शनल

सीएचसी चारगावां - 30 - 250 - सीएसआर - फंक्शनल

सीएचसी बांसगांव - 30 - 166 - सीएसआर - फंक्शनल

एम्स - 100 - 400 - सीएसआर - फंक्शनल

बीआरडी मेडिकल कॉलेज - 1750 - 2000 - स्टेट बजट - फंक्शनल

ऑक्सीजन प्लांट का इनॉगरेशन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सात अक्टूबर को इसका उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री जी करेंगे। वर्चुअल उद्घाटन होगा। उसके बाद से सभी इलाज के लिए चालू कर दिए जाएंगे।

- डॉ। एएन प्रसाद, प्रभारी, ऑक्सीजन प्लांट व एसीएमओ