राजघाट पुलिस ने शुक्रवार को 15 हजार के इनामी बदमाश गीडा के नगवा निवासी कमलाकांत पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे शुक्रवार सुबह हावर्ट बंधे के मंदिर के पास से पकड़ा।

थानेदार अरुण पवार ने बताया कि हमराहियों के साथ सुबह पांडेयहाता चौकी पर लॉकडाउन का पालन कराने गए थे। तभी सूचना मिली कि कोतवाली थाने का गैंगेस्टर कोर्ट में सरेंडर करने जा रहा है। पुलिस हावर्ट बंधे के पास पहुंच गई। तभी मन्दिर के पास एक व्यक्ति खड़ा था। मुखबिर ने बताया कि यही कमलाकांत है। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, कमलाकांत कोतवाली थाने के गैंगेस्टर के मुकदमे का आरोपित है। वह फरार चल रहा था। उसकी विवेचना राजघाट थानेदार के पास थी। उस पर 15 हजार का इनाम है। उसके खिलाफ कोतवाली थाने में जालसाजी व साजिश रचने सहित अन्य आरोप में दो केस दर्ज है।