गोरखपुर (ब्यूरो)।बुधवार को वायरल हुए वीडियो से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तब गैंगदुष्कर्म की शिकार महिला सामने आई। उसने पूरी कहानी पुलिस के सामने बयां की। गुरुवार को गोरखपुर पुलिस के वरिष्ठ अफसर भी पहुंचे। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, छेडख़ानी, लूट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर दो युवकों को अरेस्ट भी कर लिया।

भईया छोड़ द कहकर महिला देती रही दुहाई

बुधवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में दिख रहा है कि दो युवक महिला से जोर जबरदस्ती कर रहे हैं तो तीसरा वीडियो बना रहा है। महिला के साथ एक युवक भी है, जिसे मारपीट कर मनबढ़ युवक भगा रहे हैं। वहीं महिला भईया छोड़ द कहकर छोडऩे की दुहाई दे रही है। वायरल वीडियो जब अधिकारियों तक पहुंचा तब पुलिस हरकत में आई और पीडि़त महिला को खोज निकाला।

बाइक सवार मनबढ़ों ने दोपहर में किया दुष्कर्म

महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना 24 अप्रैल 2023 की दोपहर की है। वह खजनी क्षेत्र की रहने वाली है और उसका मायका गोला क्षेत्र में है। महिला ने बताया कि वह सामान लेने उरुवा आई थी। उसके साथ उरुवा थाना क्षेत्र के दुघरा निवासी राधेश्याम था। राधेश्याम अपनी बाइक पर बैठाकर घर छोडऩे जा रहा था। रास्ते में गजपुर गांव में स्थित समय माता मंदिर स्थान के पास कचनी नाला के बगल में सुनसान स्थान पर राधेश्याम उसके साथ छेडख़ानी करने लगा। इस बीच तीन अन्य युवक आ गए और उन्होंने उसके साथ गैंगदुष्कर्म किया और उसके पास मौजूद मोबाइल तथा तीन हजार रुपए भी लूट लिया।

महिला के साथी पर छेडख़ानी व अन्य पर दुष्कर्म का केस

तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला के साथी राधेश्याम पर छेडख़ानी तो वहीं अन्य तीनों युवकों पर दुष्कर्म, लूट और 67 आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने छेडख़ानी के आरोपी राधेश्याम निवासी दुघरा तथा दुष्कर्म और लूट में शामिल तीन आरोपियों में से एक भीम यादव निवासी मठ भताड़ी थाना उरुवा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि भीम यादव के दो अन्य साथियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

आरोपितों पर लगेगा गैंगेस्टर

गुरुवार को एसएसपी डॉ। गौरव ग्रोवर घटनास्थल पहुंचे। बैरिकेटिंग टेप लगाकर आरोपितों के खिलाफ मौके से फॉरेंसिक सबूत जुटाए गए। इस दौरान उनके साथ एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह और एसपी क्राइम इंदूप्रभा सिंह समेत पुलिस टीम भी मौजूद रही। एसएसपी ने कहा, मौके से फॉरेंसिक सबूत जुटाए गए हैं। आरोपितों पर गैंगेस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी। तीनों आरोपितों का चौथे आरोपित राधेश्याम से कोई सम्पर्क पहले से है या नहीं। उसकी भी जांच कराई जाएगी।

दुष्कर्म को लूट मानती रही पुलिस, बाद में बढ़ाया दुष्कर्म का केस

रामगढ़ताल एरिया में 24 अप्रैल की शाम महिला को चाकू दिखाकर पहले दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद आरोपित ने महिला का बैग लूटा था। तीन दिन तक पुलिस इस घटना को लूट और छेड़खानी बताती रही। जबकि पीडि़त महिला बार-बार कह रही थी कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है, लेकिन उसकी बात को पुलिस इग्नोर करती रही। लेकिन, जब कोर्ट में महिला का 164 के तहत बयान कराया गया। तब महिला ने वहां भी अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना जिक्र किया, जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म का मुकदमा बढ़ाया। गुरुवार को बडग़ो निवासी आरोपित मनीष कुमार को भी अरेस्ट कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने महिला का लूटा गया बैग, आधार कार्ड और घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया।

सीसीटीवी से हुई पहचान

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि रामगढ़ताल इलाके के एक अस्पताल में काम करने वाली महिला रसोईया के साथ बीते 24 अप्रैल को छेडख़ानी और बैग लूटने की घटना हुई थी। महिला की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई। पुलिस ने सीसीटीवी से पहचान कर आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने 164 के बयान में रेप की बात भी कही, जिसके आधार पर मुकदमे में रेप की धारा भी बढ़ गई है।