गोरखपुर (ब्यूरो)।वहीं इसमे शामिल एक बदमाश विशाल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अब पुलिस एक अन्य फरार आरोपी विनय यादव की तलाश कर रही है। गुरुवार को एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पकड़े गए सूरज पर 25 हजार का तो सिकरीगंज के राहुल शर्मा पर 15 हजार का इनाम था।

शानवी हॉस्पिटल में घुसकर मांगी थी रंगदारी

रामगढ़ताल इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने सूरज, राहुल, कोतवाली के मेवातीपुर निवासी विकास मणि त्रिपाठी और कजाकपुर निवासी दीपू उपाध्याय को अरेस्ट किया। एसपी सिटी ने बताया कि 11 मई 2023 की रात तारामंडल स्थित शानवी हॉस्पिटल में घुसकर रंगदारी मांगी गई थी। दहशत फैलाने के लिए गेट का शीशा तोड़ा गया था और काउंटर से 2000 की लूट की गई थी। पुलिस ने हॉस्पिटल संचालक श्रीप्रकाश शुक्ल कि तहरीर पर सूरज और उसके साथियों पर केस दर्ज किया था।

डीआईजी बंगले के पास भी कर चुका है फायरिंग

सूरज और उसके साथियों ने पहले भी कैंट थाना क्षेत्र के एक हॉस्पिटल पर फायरिंग की थी। जिसमे सूरज और उसके साथियों पर गैंगेस्टर भी लगा था। इनका एक गिरोह है। यह लोग जबरदस्ती मरीजों को हॉस्पिटल में दिखवाते हैं। यहां पर उनकी दंबगई चलती है। एसपी सिटी ने बताया कि एक अन्य फरार आरोपी विशाल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जबकि विनय यादव के तलाश में दबिश दी जा रही है। उसपर भी 15 हजार का इनाम है। एसपी ने बताया कि इन बदमाशो के जमानतदारों की जांच हो रही है। वही शरणदाताओं की भी सूची बनाई जा रही है। जमानत कैंसिल कराया जाएगा और शरणदाताओं पर केस होगा।