GORAKHPUR: विद्युत मंडल संगठन और विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने प्रदर्शन कर सत्याग्रह किया गया है। चीफ इंजीनियर ऑफिस पर गुरुवार को धरना विद्युत मजदूर संगठन के अध्यक्ष प्रभाकर पांडेय ने कहा कि नियमित कर्मचारियों के 15 सूत्रीय मांग और संविदा कर्मचारी के 12 सूत्रीय मांगों पर सम्मानजनक तरीके से वार्ता करके समस्याओं का समाधान किया जाए। विद्युत मजदूर संगठन के जोन मंत्री मनीष राय ने कहा कि कार्यालय सहायक एवं तकनीकी कर्मचारियों और उनके समकक्ष को नियुक्ति ग्रेड पे 4200 व तृतीय टाइम स्केल 6600 दिया जाए। मंडल अध्यक्ष ग्रामीण जगन्नाथ यादव ने कहा कि 10 फरवरी 2015 को बिजली कर्मियों पर दर्ज फर्जी मुकदमें वापस लिए जाए। जिला अध्यक्ष सचिव अभिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों की मांगों पर प्रबंधन विशेष रूप से ध्यान दे। मंडल सचिव सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि तकनीकी को और अभियंता के पद पर वरिष्ठता से पदोन्नति की जाए। कर्मचारी नेता मनोज कुमार कहा कि तृतीय श्रेणी के समस्त कर्मचारियों को पदोन्नति पर एक इंक्रीमेंट दिया जाए। जिला प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू किया जाए.विद्युत संविदा मजदूर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष विजय प्रकाश चौधरी ने कहा कि संविदा के मृतक आश्रित को अनुग्रह धनराशि 500000 से बढ़ाकर बीस लाख रुपए किया जाए। अध्यक्षता विद्युत मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अजय शाही व विद्युत संविदा मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष जुल्फिकार हुसैन ने किया। इस दौरान प्रमोद कुमार पांडेय, केदारनाथ गौतम, अशोक गोरिया, चंद्र मणि तिवारी, हरिओम मिश्रा, युवराज यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।