GORAKHPUR: मंगलवार की सुबह 4 बजे तेज हवा के साथ हुए बारिश ने सिटी के कई एरियाज में बिजली सप्लाई गुल कर दी। कहीं बिजली के तार पर पेड़ की डाली गिरने से तो कहीं इंसुलेटर पंचर होने से सप्लाई ठप रही। वहीं, तारामंडल एरिया के पास जंफर की दिक्कत से घंटों बिजली गुल रही। इसके अलावा सिटी के अन्य एरियाज में बिजली सप्लाई आने जाने से दोपहर तक लोग परेशान रहे। सुबह अचानक बिजली गुल हो जाने से लोगों को सबसे अधिक पानी को लेकर समस्या हुई।

सुबह 4 बजे करीब इंडस्ट्रियल इस्टेट एरिया में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाली टूटकर गिर गई। आपूर्ति होने पर लोगों ने इसकी जानकारी निगम को दी। इसके बाद टीम ने फॉल्ट खोजा। लेकिन इसी बीच लगातार बारिश होने की वजह से मरम्मत कार्य में देरी हुई। सुबह 9:30 बजे करीब काम शुरू किया गया। जिसके बाद दोपहर 12 बजे एरिया में आपूर्ति बहाल हो सकी। दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र के ट्रांसमिशन लाइन के इंस्लेटर पंचर होने की वजह से इससे जुड़े सभी एरिया में बिजली आपूर्ति गुल हो गई। दोपहर 12 बजे करीब इसकी मरम्मत की गई। इसके बाद यहां भी आपूर्ति शुरू की जा सकी। जबकि लेहिया इंक्लेव फीडर की जंपर जल गया। इससे लोहिया इंक्लेव समेत आस पास के एरियाज में सुबह 5 बजे से ही बिजली गुल हो गई। सुबह 10 बजे स्थिति सामान्य हुई। थोड़ी देर बाद आपूर्ति बहाल हो गई। दोपहर 2 बजे के आस-पास आपूर्ति सामान्य हो सकी। जबकि जगन्नाथपुर, अलहदादपुर, रेती रोड, राप्तीनगर, नंदा नगर, सैनिक विहार, कूड़ाघाट, पादरी बाजार समेत अन्य एरियाज में सुबह से ही बिजली आंख मिचौली करती रही।

सोशल मीडिया पर की शिकायत

सुबह 9 बजे करीब ट्विटर पर कंज्यूमर्स ने बिजली निगम से बिजली कटौती को लेकर शिकायत की। इसके पंद्रह मिनट के बाद अधीक्षण अभियंता शहरी ने अपने आधिकारिक एकाउंट से उन्हें जवाब देकर आपूर्ति की परेशानी बताई।

कोट

सुबह 5 बजे से लेकर 9 या 9:30 बजे तक सिटी के कुछ एरियाज में बिजली गुल थी। मेंटेनेंस कार्य कराकर आपूर्ति फिर से बहाल कर दिया गया।

यूसी वर्मा, अधीक्षण अभियंता शहरी