-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कॉलेजों में हुए कई प्रोग्राम

-नगर निगम में महिलाओं को किया गया सम्मानित

-एमपी ग‌र्ल्स स्कूल में हुए प्रोग्राम

GORAKHPUR: कल्पना चावला भारत में अन्तरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला थीं तथा वर्तमान समय में महिलाएं फाइटर प्लेन भी चला रही हैं। ये बातें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'मिशन शक्ति' प्रोग्राम के तहत नगर निगम में आयोजित महिला सम्मान समारोह में मेयर सीताराम जायसवाल ने कही। सहायक नगर आयुक्त/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति वैभव त्रिपाठी ने भी अपनी बातें शेयर की। इस दौरान उप सभापति ऋषि मोहन वर्मा और महिला पार्षदों की मौजूदगी में सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। इसी तरह गोरखपुर में अन्य जगहों पर भी अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रोग्राम हुए।

डीडीयू और एमएमएमयूटी में हुआ प्रोग्राम

महिला किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। घर चलाने से लेकर हवाई जहाज चलाने तक में आज की महिलाएं पुरुषों से कंधे से कन्धा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। यह जानकारी एमएमएमयूटी में महिला प्रकोष्ठ एवं महिला कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला के समापन में चीफ गेस्ट महिला क्लब की अध्यक्ष सरोज पांडेय ने कही। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के रसायन विज्ञान विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वीमेन इन लीडरशिप साइंस वेबिनार-सह-संगोष्ठी का शोध भवन में भव्य आयोजन किया। इसमे चीफ गेस्ट प्रख्यात रसायनज्ञ प्रो। लक्ष्मी और प्रोग्राम अध्यक्ष के पद पर वीसी प्रो। राजेश सिंह, विज्ञान संकाय के प्रमुख प्रो। शांतनु रस्तोगी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

इन कॉलेजों में मना उत्सव

वूमेंस डे के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर महिला पीजी कॉलेज आर्यनगर में कई प्रोग्राम हुए। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ। रीना त्रिपाठी, डॉ। पूनम सिंह और डॉ। मधुलिका मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की। इसी तरह डीएवीपीजी कॉलेज में प्रो। कीर्ति पाण्डेय ने कहा कि महिला सशक्तिरण के बिना विकसित समाज की कल्पना व्यर्थ है। बाबू पुरूषोत्तम दास राधा रमण दास महाविद्यालय कूड़ाघाट में मुख्य वक्ता के रूप में प्रिया पाण्डेय ने अपने विचार व्यक्त किए। भवानी प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। प्राचार्य कमलेश कुमार त्रिपाठी ने नारी की सुरक्षा और समाज में स्थिति पर प्रकाश डाला। वहीं एमपी ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल कृष्णा चटर्जी ने काम करने वाली महिलाओं को रेड रोज देकर सम्मानित किया।