-सीबीएसई ने इंटर के स्टूडेंट को पास करने का फॉर्मूले किया जारी

- नए फॉर्मूले पर स्टूडेंट्स ने दिया अपना फीडबैक

- 31 जुलाई तक जारी होगा इंटर का रिजल्ट

GORAKHPUR: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) इंटर के स्टूडेंट्स को पास करने का फॉर्मूले जारी कर दिया है। इसके अनुसार 10, 11 और 12 वीं क्लास के प्रदर्शन के आधार पर इंटर के स्टूडेंट का रिजल्ट जारी किया जाएगा। हाई स्कूल से 30 परसेंट, 11वीं से 30 परसेंट और 12वीं के प्री-बोर्ड के परफॉर्मेस को 40 परसेंट वेटेज दिया जाएगा। इसके आधार पर मॉ‌र्क्स जोड़कर स्टूडेंट्स का रिजल्ट तैयार किया जाएगा। फॉर्मूले जारी होते ही स्टूडेंट खुद तीनों साल का रिजल्ट लेकर नम्बर जोड़ना शुरू कर दिए हैं। वहीं 31 जुलाई को इंटर और 20 जुलाई को हाई स्कूल का रिजल्ट डिक्लेयर करने की सीबीएसई ने घोषणा भी कर दी है। तब तक स्टूडेंट का जोड़ घटाना चलता ही रहेगा।

हाई स्कूल में लिए जाएंगे बेस्ट थ्री सब्जेक्ट

सीबीएसई ने जो फॉर्मूले तैयार किया है उसके अनुसार हाई स्कूल दसवीं के पांच पेपर में से बेस्ट थ्री सब्जेक्ट लिए जाएंगे। जिसमे स्टूडेंट को अच्छा नम्बर मिला है। 11वीं क्लास के सभी थ्योरी पेपर के मा‌र्क्स लिए जाएंगे। वहीं क्लास 12वीं में स्टूडेंट्स के यूनिट, टर्म व प्रैक्टिकल एग्जाम के मा‌र्क्स लिए जाएंगे। रिजल्ट डिक्लेयर होने पर जो स्टूडेंट संतुष्ठ नहीं होंगे उन्हें दोबारा एग्जाम देने का मौका दिया जाएगा।

28 जून तक भेजना है इंटर्नल असेसमेंट

प्रैक्टिकल में स्कूलों द्वारा भेजे के मॉ‌र्क्स के हिसाब से नम्बर दिए जाएंगे। कई स्कूलों में जो बच्चे अभी तक प्रैक्टिकल नहीं दे पाए थे उनके लिए ऑनलाइन प्रैक्टिकल भी ऑर्गनाइज किए जाएंगे। सभी स्कूलों को 28 जून तक इंटर्नल असेसमेंट के मा‌र्क्स अपलोड करने हैं।

बढ़ी स्टूडेंट की बेचैनी

गुरूवार को सीबीएसई का पास करने का फॉर्मूले जारी होते ही स्टूडेंट की बेचैनी और बढ़ गई है। स्टूडेंट स्कूल टीचर के पास कॉल कर इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं। कई स्टूडेंट तो खुद भी जोड़ घटाना में लग गए हैं।

किस तरह से इंटर का रिजल्ट तैयार होगा इसको लेकर काफी संस्पेंस था। अब फॉर्मूले जारी हो गया है। मेरे हाई स्कूल में भी अच्छे मॉ‌र्क्स थे। मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरा रिजल्ट अच्छा होगा।

तनिका मदान, 12वीं स्टूडेंट

सीबीएसई ने फॉर्मूले जारी कर सभी स्टूडेंट का सस्पेंस दूर कर दिया। मैंने इंटर की अच्छे से तैयारी की थी। इस बार पूरी उम्मीद थी कि मैं कुछ अलग कर पाता।

अमरेन्द्र प्रताप सिंह, 12 वीं स्टूडेंट

फॉर्मूला अच्छा है। फिर भी डर लग रहा है कि कहीं अच्छा रिजल्ट नहीं आया तो क्या होगा? इंटर के लिए पूरे साल तैयारी की थी। अब क्या होगा इसका पता नहीं है।

रमशा जावेद, 12 वीं स्टूडेंट

फॉर्मूला आने के बाद मैं खुद भी कई बार अपने मा‌र्क्स जोड़ चुका है। उस हिसाब से मुझे अच्छे मा‌र्क्स मिलने के आसार दिख रहे हैं। बाकी बोर्ड और स्कूल क्या रिजल्ट बनाते हैं ये देखना बाकी है।

राहुल सिंह, 12 वीं स्टूडेंट

कोई भी ब्रिलियंट स्टूडेंट जो हर बार अच्छे मा‌र्क्स पाता रहा है उसका रिजल्ट अब अच्छा होगा। 10वीं और 11वीं से 30-30 परसेंट वेटेज दिया जाएगा। वहीं 12वीं क्लास के परफार्मेस को 40 परसेंट वेटेज दिया जाएगा।

- अजीत दीक्षित, कोआर्डिनेटर, सीबीएसई