गोरखपुर (ब्यूरो)। बस इंतजार है लेबर डिपार्टमेंट कानपुर की अप्रूवल का। फस्र्ट फेज में 10 श्रमिक परिवारों को अयोध्या ले जाने की तैयारी है। इसके लिए गीताप्रेस के 10 श्रमिकों और उनके परिवारों को चिन्हित भी कर लिया गया है।

श्रमिक की 15 हजार से कम होनी चाहिए इनकम

श्रवण कुमार श्रमिक परिवार धार्मिक पर्यटन यात्रा योजना के अंतर्गत लेबर डिपार्टमेंट अयोध्या ट्रिप का पूरा खर्च उठाएगा। यह श्रम कल्याण परिषद, उत्तर प्रदेश की एक योजना है, जिसमें श्रमिकों को एतिहासिक, धार्मिक और दर्शनीय स्थानों पर यात्रा करने के लिए आर्थिक सहायता की व्यवस्था है। यह योजना केवल उन वर्कर्स के लिए है, जो ऑर्गनाइज्ड सेक्टर में काम करते हों और उनकी मंथली सैलरी 15,000 रुपए से कम हो। इस योजना में श्रमिक के साथ उसके फैमिली के पांच मेंबर्स भी यात्रा कर सकते हैं।

कमेंट

लेबर डिपार्टमेंट से इस योजना के बारे में सुनते ही मैंने ऑनलाइन अप्लाई कर दिया। अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन कर सकेंगे। इससे बेहतर और क्या हो सकता है। बस लेबर डिपार्टमेंट हेडक्वार्टर से अप्रूवल जल्द मिल जाए।

हरेंद्र मिश्रा, गीता प्रेस कर्मचारी

सीएम योगी आदित्यनाथ और लेबर डिपार्टमेंट को धन्यवाद। जिन्होंने हम लोगों के लिए यह योजना बनाई। इसकी जानकारी हमें लेबर डिपार्टमेंट से हुई। उम्मीद है जल्द ही पूरे परिवार के साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन करने को मिलेंगे।

धर्मराज, गीता प्रेस कर्मचारी

इस योजना मेें एप्लाई करने वाले श्रमिक परिवारों को अयोध्या यात्रा कराने के लिए प्रपोजल बनाकर शासन को भेज दिया गया है। वहां से अप्रूवल मिलते ही 10 श्रमिकों को परिवार के साथ रामलला के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा।

एके मिश्रा, उप श्रमायुक्त गोरखपुर