(सुनील त्रिगुणायत)। बिजली निगम के मुताबिक इस योजना के दायरे में जोन के 15 लाख कंज्यूमर आते हैं। करोड़ों रुपए की8 बकाया वसूली के लिए बिजली निगम ने प्रशासन की मदद ली है। प्रशासन की ओर से अब तहसील को वसूली की जिम्मेदारी दी गई है।

सरचार्ज में 100 परसेंट छूट

दरअसल, डिफॉल्टर्स से बकाया वसूली के लिए ओटीएस स्कीम लागू है, जिसमें डोमेस्टिक, कॉमर्शियल व प्राइवेट नलकूप के 5 किलोवॉट तक लोड वाले कंज्यूमर्स को सरचार्ज में 100 परसेंट की छूट है। एक लाख रुपए तक बकायेदारों को 6 किस्तों में और एक लाख से अधिक के बकायेदारों के लिए 12 किस्तों की बकाया जमा करने की सुविधा है।

लंबे समय से बिल जमा न करने वालों की खैर नहीं

लंबे समय से बिजली बिल न जमा करने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ बिजली निगम सख्ती बरत रहा है। डिफॉल्टर्स के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट जारी किए जा रहे हैं। पुलिस प्रोटेक्शन में बकायेदारों के यहां छापामारी की जा रही है।

जोन डिफॉल्टर्स बकाया धनराशि

गोरखपुर 34,152 27,682.70

महराजगंज 15,742 8125.96

देवरिया 5681 5600.79

कुशीनगर 19,655 12,044.62

(नोट: बकाया धनराशि लाख में है.)

जोन में लंबे समय से बिजली का बिल नहीं जमा करने वालों को डिफॉल्टर्स की लिस्ट में डालते हुए आरसी जारी की गई है। तहसील की मदद से वसूली की कार्रवाई की जा रही है।

ई। एके सिंह, चीफ इंजीनियर