- 70 वार्ड हैं सिटी में

- 39 वार्ड हैं जलजमाव वाले

- 1357 किमी पक्की (तारकोल) रोड है सिटी में

- 700 किमी सड़क इंटरलॉकिंग है सिटी में

- 546 किमी सड़क खड़ंजा है सिटी में

- 157.58 किमी। पगडंडी है सिटी में

- 500 किमी है आरसीसी रोड

- 200 किमी। आरसीसी रोड टूट चुकी है

----------

i good news

- अब जल जमाव वाले एरिया में बनेंगी आरसीसी सड़कें

- पांच साल पहले आरसीसी रोड के निर्माण पर सरकार ने लगा दी थी रोक

GORAKHPUR: शहर में जलजमाव बड़ी समस्या है। ऐसे 39 वार्ड चिह्नित किए गए हैं जिनमें यह समस्या अधिक होती है। जलजमाव के कारण इन वार्डो की सड़कें खराब हो जाती हैं। इसे देखते हुए अब नगर निगम ने निर्णय लिया है कि इन वार्डो में आरसीसी सड़कें बनवाई जाएंगी। 5 साल पहले प्रदेश की तत्कालीन सरकार ने आरसीसी रोड के निर्माण पर रोक लगा दिया था लेकिन अब सरकार ने उस निर्णय को निरस्त करते हुए जलजमाव वाले एरिया में आरसीसी रोड के निर्माण का आदेश दिया है। 39 वार्डो में 450 रोड आरसीसी बनेंगी या मरम्मत होंगी।

नहीं खराब होगी रोड

अक्टूबर 2013 के पहले शहर में आरसीसी रोड बनती थी लेकिन उसके बाद सपा सरकार ने इस पर रोक लगा दी और उसकी जगह इंटरलॉकिंग या तारकोल की रोड के निर्माण का आदेश दिया। यह रोड जलजमाव के कारण आसानी से टूट जाती हैं। इसे देखते हुए प्रदेश की वर्तमान सरकार ने पुराने आदेश को निरस्त करते हुए यह आदेश दिया है कि शहर में जो भी वाटर लॉगिंग वाले एरिया हैं, वहां केवल आरसीसी रोड बनाई जाएंगी। आरसीसी रोड पानी में जल्दी खराब नहीं होती।

450 सड़कों की बदल जाएगी सूरत

नगर निगम के आंकड़ों की मानें तो सिटी के 39 वार्ड में सभी रोड आरसीसी बनेंगी। अभी तक नगर निगम द्वारा 450 सड़कों प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। बारिश का मौसम खत्म होने के बाद यह संख्या और बढ़ सकती है। नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद का कहना है कि पानी, तारकोल की रोड का दुश्मन होता है इसलिए जलजमाव वाले एरिया में सिर्फ आरसीसी रोड बनेंगी।

पुरानी रोड की भी होगी पैचिंग

नगर निगम सीमा के अंदर आरसीसी रोड के निर्माण को गति प्रदान करने का कार्य विधायक डॉ। राधामोहन दास अग्रवाल ने 2002 में किया था। उस समय विधायक ने कई आरसीसी रोड बनवाए। उसके बाद नगर निगम ने भी सड़कें बनवाई। अभी तक आरसीसी सड़कों की पैचिंग का कार्य नहीं होता था, लेकिन अब नगर निगम द्वारा शहर की सभी टूटी आरसीसी सड़कों की पैचिंग कराई जाएगी।

वर्जन

शासन ने निर्देश दिया है कि नगर निगम के जल जमाव वाले वार्डो में आरसीसी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इससे सड़क बहुत कम टूटेगी।

प्रेमप्रकाश सिंह,

नगर आयुक्त, नगर निगम