- कल से आठ मार्च तक दाखिल कर सकेंगे आपत्ति

- जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, बीडीसी सदस्य व ग्राम पंचायतों में हुआ आरक्षण आवंटन

GORAKHPURजिले में ग्राम पंचायत प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य एवं बीडीसी सदस्य पद के आरक्षण आवंटन की सूची मंगलवार की शाम जारी कर दी गई। सुबह पांच बजे तक सूची को अंतिम रूप दिया गया। तहसील दिवस से आने के बाद जिलाधिकारी ने हस्ताक्षर किए। इसके बाद सूची जारी की गई। लोग दिनभर आरक्षण आवंटन जानने को बेचैन रहे। इस बार जिले में 1294 में से 851 ग्राम पंचायतें आरक्षित हैं।

643 गांव आरक्षित

आपत्तियां दाखिल करने के लिए पांच दिनों का समय दिया गया है। चार से आठ मार्च तक इस सूची पर आपत्ति की जा सकेगी। एससी, एसटी एवं ओबीसी के लिए 643 गांवों को आरक्षित किया गया है। इसके अलावा महिला के लिए 208 ग्राम पंचायतें आरक्षित होंगी। 437 गांव में प्रधान का पद अनारक्षित है। अनुसूचित जनजाति के लिए छह गांव आरक्षित हैं। इनमें से तीन महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। ये गांव जंगल कौडि़या, ब्रह्मपुर एवं कौड़ीराम ब्लाकों के हैं। ब्लाक प्रमुख के 20 पदों में से 13 पद आरक्षित हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 14 मार्च को अंतिम सूची जारी की जाएगी।

किस ब्लॉक में कितने गांव हैं आरक्षित

ब्लाक कुल ग्राम पंचायत एससी महिला एससी ओबीसी महिला ओबीसी महिला अनारक्षित

पिपराइच 63 05 10 06 12 10 20

भटहट 64 04 08 06 12 12 22

चरगांवा 35 03 04 04 06 05 13

जं। कौडि़या 50 04 06 05 09 07 17

भरोहिया 40 03 04 04 07 07 15

कैंपियरगंज 72 04 08 07 13 13 27

पाली 67 06 10 07 12 10 22

सहजनवां 64 05 10 06 11 11 21

पिपरौली 63 04 07 06 12 11 23

खजनी 85 07 13 08 14 14 29

बेलघाट 89 07 13 08 16 15 30

उरुवा 95 08 14 09 16 15 33

गोला 72 06 11 07 13 11 24

बड़हलगंज 69 06 10 07 12 10 24

गगहा 76 06 12 07 14 13 24

बांसगांव 69 06 10 06 12 11 24

कौड़ीराम 64 05 10 06 11 10 20

ब्रह्मपुर 63 05 10 06 12 09 19

खोराबार 41 04 06 04 08 06 13

सरदारनगर 53 05 08 05 10 08 17

कुल 1294 103 184 124 232 208 437

ब्लॉक प्रमुख पदों का आरक्षण

एससी

कैम्पियरगंज, भरोहिया

एससी महिला

पिपरौली, जंगल कौडि़या

ओबीसी

पिपराइच, चरगांवा, बड़हलगंज, खोराबार

ओबीसी महिला

ब्रह्मपुर, भटहट

महिला

बेलघाट, खजनी, कौड़ीराम

अनारक्षित

सरदारनगर, गगहा, बांसगांव, उरुवा, गोला, सहजनवा, पाली

जिला पंचायत आरक्षण

एससी

वार्ड नम्बर 02, 24, 25, 26, 31, 33, 43, 52, 53, 63

एससी महिला

वार्ड नम्बर 09, 11, 42, 54, 62, 64

ओबीसी

वार्ड नम्बर 17, 20, 29, 41, 44, 45, 49, 50, 51, 56, 61, 65

ओबीसी महिला

वार्ड नम्बर 04, 12, 15, 16, 19, 66

महिला

वार्ड नम्बर 01, 03, 06, 07, 14, 23, 35, 36, 37, 38, 68

अनारक्षित

वार्ड नम्बर 05, 08, 10, 13,18, 21, 22, 27, 28, 30, 32, 34, 39, 40, 46, 47, 48, 55, 57, 58, 59, 60, 67

गोरखपुर पंचायत चुनाव अनंतिम आरक्षण जारी।

ग्राम प्रधान 1294

जिले में स्थित 20 ब्लाकों के 1294 ग्राम प्रधान की आरक्षण सूची जारी।

437 अनारक्षित वर्ग के बनेंगे प्रधान

208 गांव महिलाओं के लिये आरक्षित

356 पिछड़ी जाति,

287 अनसूचित जाति तथा

6 अनसूचित जनजाति के लिए सीट आरक्षित होगी।

जिला पंचायत सदस्य 68

अनारक्षित 23

महिला 11

पिछड़ी जाति 18

अनुसूचित जाति 16

ब्लॉक प्रमुख 20

अनारक्षित 7

महिला 3

पिछड़ा 6

अनुसूचित जाति 4

क्षेत्र पंचायत सदस्य

बीडीसी 1700

अनारक्षित 572

महिला 272

पिछड़ा 449

अनुसूचित जाति 405

अनुसूचित जनजाति 2

ग्राम पंचायत सदस्य 16372

अनारक्षित : 6193

महिला 2502

पिछड़ी जाति 3640

अनुसूचित जाति: 3996

अनुसूचित जनजाति : 41