GORAKHPUR: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में सीएम के आर्थिक सलाहकार डॉ। केवी राजू के मार्गदर्शन में पूर्वाचल के सतत विकास पर प्रकाशित होने वाली पुस्तकों के प्रत्येक चैप्टर की समीक्षा सोमवार को प्रशासनिक भवन के कमेटी हॉल में की गई। इस दौरान सभी सेक्टर को-ऑर्डिनेटर्स ने प्राथमिक, विनिर्माण, सेवा, सामाजिक क्षेत्र, जल क्षेत्र पर 10-10 मिनट का पीपीटी प्रेजेंटेशन प्रस्तुत कर प्रगति रिपोर्ट दिखाई।

होगी एतिहासिक उपलब्धि

वीसी प्रो। राजेश सिंह ने कहा कि यह पुस्तक यूनिवर्सिटी के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। इसी पुस्तक में दिये गए सुझाव के अनुसार सरकार पूर्वाचल के विकास के लिए नीति बनाएगी। वीसी ने कहा कि प्रेजेंटेशन में काफी पेपर अच्छे मिले हैं। लेकिन कुछ चैप्टर हैं जिनके रिवीजन की जरूरत है। अगस्त तक पहला वॉल्यूम प्रकाशित किया जाना है। सभी संकायाध्यक्ष ऑथर के साथ कोऑर्डिनेट करें। प्रेजेंटेशन के बाद जो सुझाव दिया जाएगा उसे किताब के ऑथर और को ऑथर अपने ड्राफ्ट में शामिल कर जुलाई तक सॉफ्ट और हार्ड कॉपी उपलब्ध कराए। अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में पुस्तक का प्रकाशन होगा।

दो चरणों में हुई बैठक

सुबह 9.30 बजे से 6.30 बजे तक चली बैठक का आयोजन दो चरणों में किया गया। सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रकाशन की प्रगति की समीक्षा हुई। इसके बाद मुद्दे, रणनीति और भावी दिशा पर प्रेजेंटेशन का आयोजन हुआ। मीटिंग में डीन आ‌र्ट्स प्रो नंदिता सिंह, प्रो। एन पी भोक्ता, प्रो। शांतनु रस्तोगी, प्रो। चंद्रशेखर, प्रो। एके तिवारी, प्रो। चंद्रशेखर, डीएसडब्लू प्रो। अजय सिंह, सहित विभागध्यक्ष एवं टीचर मौजूद थे।