गोरखपुर (ब्यूरो)। सिटी के रूटों पर अभी 15 बसें चल रही हैं। ये रूट सहजनवां, एयरफोर्स, रानीडीहा, भटहट हैं। इन्हीं रूटों पर बसें चलनी हैं। निगम का प्लान है कि अधिक बसें उन रूटों पर चलाई जाएं, जहां यात्रियों को सुलभता हो। इससे यात्रियों को काफी लाभ होगा।

15 जून को आईं थी बसें

शासन ने 15 जून को महानगर को बसें उपलब्ध कराईं थीं। बस आने के बाद आरटीओ में पंजीकरण कराया गया। पंजीकरण होने के बाद इसके चलने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि अभी रूट फाइनल किए जा रहे हैं। इसके फाइनल होने के बाद सीएम के इनॉगरेशन करने के बाद बसें चलनी शुरू होंगी।

रूटों का सर्वे किया जा रहा है। जिन रूटों पर यात्रियों की अधिकता अधिक होगी वहां अधिक बसें लगाई जाएंगी। ये भी देखा जा रहा है कि बसों को मिलने में भी लोगों को दिक्कता न हो। इससे यात्रियों की यात्रा और सुखद होगी।

- अविनाश सिंह, नगर आयुक्त