- आरटीओ के अनुसार गोरखुपर मंडल में गाडि़यों के रजिस्ट्रेशन बढ़े

- गोरखुपर में स्पीड पेट्रोल को रेट 101.86, सादा 98.98 और डीजल 90.32 रुपए लीटर

गोरखुपर: 'पेट्रोल-डीजल के रेट शिखर छू रहे हैं। पेट्रोलियम प्रोडक्ट के रेट बढ़ने से घर का बजट बिगड़ रहा है.' आप सभी ने यह सभी लाइनें कही, सुनी या फिर पढ़ी होंगी, लेकिन गोरखपुर में पेट्रोलियम प्रोडक्ट के रेट बढ़ने के बावजूद एक पॉजिटिव इफेक्ट भी देखने को मिल रहा है। वह है व्हीकल्स की सेल। पेट्रोलियम प्रोडक्ट के रेट बढ़ने के बावजूद गाडि़यों की बिक्री रिकॉर्ड तोड़ रही है। बीते 3 साल की तुलना करें तो कोविड पीरियड के दो लॉकडाउन मिलाकर व्हीकल्स की सेल में इजाफा हुआ है। फैक्ट फीगर को देखें तो लोग लग्ज़री पसंद होते जा रहे हैं। इसीलिए कारों की सेल भी जोर-शोर से हो रही है। हालांकि, शोरूम ऑनर और पेट्रोल पंप ऑपरेटर्स का कहना है कि गवर्नमेंट यदि पेट्रोल-डीजल के रेट्स में कमी करती है तो खरीदारी बढ़ने से मार्केट में और पैसा आएगा।

पेट्रोल की थमी रफ्तार

गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि, 17 जुलाई से आज तक पेट्रोल के दाम नहीं बढे़ हैं। लेकिन सादे पेट्रोल के दाम 100 के करीब पहुंचने पर पब्लिक अंकर्फेटबल महसूस कर रही है। पेट्रोल पंप ऑनर्स की मानें तो इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से पेट्रोल-डीजल के रेट्स में उतार चढ़ाव होता है। सेंट्रल और स्टेट टैक्स की वजह से यह रेट और बढ़ जाते हैं,

ऐसे बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)

24 जून से 30 जून तक

डेट स्पीड सादा डीजल

24 जून 97.89 93.01 88.76

25 जून 97.89 93.01 88.76

26 जून 98.23 95.35 89.11

27 जून 98.57 95.69 89.36

28 जून 98.57 95.69 89.36

29 जून 98.91 96.03 89.64

30 जून 98.91 96.03 89.64

01 जुलाई से 07 जुलाई तक

01 जुलाई 98.91 96.03 89.64

02 जुलाई 99.25 96.37 89.64

03 जुलाई 99.59 96.07 89.64

04 जुलाई 99.93 97.05 89.80

05 जुलाई 99.93 97.05 89.80

06 जुलाई 99.93 97.05 89.96

07 जुलाई 100.27 97.39 89.96

08 जुलाई से 14 जुलाई तक

08 जुलाई 100.61 97.73 90.06

09 जुलाई 100.61 97.73 90.06

10 जुलाई 100.96 98.07 90.32

11 जुलाई 100.96 98.07 90.32

12 जुलाई 101.23 98.34 90.16

13 जुलाई 101.23 98.34 90.16

14 जुलाई 101.23 98.34 90.16

15 जुलाई से 24 जुलाई तक

15 जुलाई 101.57 98.68 90.32

16 जुलाई 101.57 98.68 90.32

17 जुलाई 101.86 98.98 90.32

18 जुलाई 101.86 98.98 90.32

19 जुलाई 101.86 98.98 90.32

20 जुलाई 101.86 98.98 90.32

21 जुलाई 101.86 98.98 90.32

22 जुलाई 101.86 98.98 90.32

23 जुलाई 101.86 98.98 90.32

24 जुलाई 101.86 98.98 90.32

आरटीओ गोरखपुर में वाहनों के रजिस्ट्रेशन

वर्ष 2019 2020 2021

गोरखपुर 9,48,345 10,40,838 11,03,015

महाराजगंज 2,79,593 3,18,623 3,40,584

देवरिया 3,86,509 4,40,647 4,80,155

कुशीनगर 3,69,355 4,24,727 4,59,198

कोविड पीरियड में बढ़े रजिस्ट्रेशन

आरटीओ में गाडि़यों का रजिस्ट्रेशन 2020 में 10,40,830 और 2020 में 11,03,015 का हुए। कोरोनाकाल में गाडि़यों का रजिस्ट्रेशन 62,177 बढा है।

2-3 टू व्हीलर की सेल डेली

कोरोना के बाद जब से मॉर्केट खुला है, तब से डेली 2-3 टू व्हीलर की सेल हो रही है। सावन में सेल बढ़ती है।

पर्सलन कार से ट्रेवल कर रहे लोग

गोरखपुराइट्स कोरोना के चलते पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज नहीं करना चाह रहे हैं। वह खूद अपनी कार खरीदकर ट्रेवल कर रहे हैं। गोरखपुर के कार शोरूम्स से 2-3 कार की डेली सेल हो जा रही है। पेट्रोल के दाम बढ़ने से कार कस्टमर्स पर कोई फर्क नहीं है।

वर्जन

पेट्रोल में कम हो टैक्स रेट

पेट्रोल के दाम अंतरराष्ट्रीय मॉर्केट के हिसाब से घटते-बढ़ते हैं। हां अगर सरकार टैक्स को कम करने की कोशिश करें तो पेट्रोल और डीजल के दाम कम हो जाएंगे।

राजन शाही, मंडल अध्यक्ष, गोरखपुर पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन

एक सप्ताह से नहीं बढ़े दाम

17 जुलाई से अभी तक पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। स्पीड पेट्रोल 101.86, सादा पेट्रोल 98.98 और डीजल 90.32 रुपए बिक रहा है।

राहुल राय, पेट्रोल पंप ऑनर

मार्केट अनलॉक होने के बाद सेल अच्छा है। सावन के चलते सेल और बढ़ेगी।

वैभव राय, एजेंसी हिंदी होण्डा

कोरोना पीरियड में लोगों में अवेयरनेस बढ़ी है। जिस कारण लोग अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करने के बजाय अपनी स्वयं के वाहन से ही यात्रा करना पसंद करते हैं। डेली 2-3 कार की सेल हो रही है।

धीरज दास, एजेंसी बीआर हुंडई, पैडलेगंज