-स्कूल की ऑनलाइन पढ़ाई में म्यूजिक, डांस, पीटी, योग और अन्य एकिटीविटी को कर रहा शामिल

कोरोना की वजह से पिछली बार स्कूल बंद हुए तो आनन-फानन में स्कूल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार कर पढ़ाई शुरू कराए। इसके लिए स्कूलों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा था। एक बार फिर कोरोना ने अपना आतंक फैलाना शुरू कर दिया है। लिहाजा स्कूल बंद करने पड़े। लेकिन इस बार ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्कूलों को अधिक परेशान नहीं होना पड़ा। स्कूल बंद होते ही ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हुई वो भी इंट्रेस्ट के साथ। बच्चे ऑनलाइन क्लास में इंट्रेस्ट लें इसके लिए स्कूल एक्टिविटी का सहारा ले रहे हैं। ताकि बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई भी करते रहें।

स्कूलों में रोचक बना रहे क्लास

-इस बार क्लासेज रोचक बनाने के लिए टीचर्स एक्टिविटी बेस्ड क्लास कंडक्ट करा रहा है।

-कई स्कूलों ने सप्ताह में एक दिन तो कई ने डेली क्लास में इसको शामिल किया है।

-ओवरऑल देखा जाए तो स्कूलों में स्किल डेवलपमेंट पर काम हो रहा है।

-स्कूल मैनेजमेंट का कहना है कि बच्चों को पढ़ाई के साथ ही खेलकूद और अन्य एक्टीवीटिज में भी पार्टिसिपेट करना चाहिए।

-बच्चे इससे पूरी तरह फ्रेश हो जाते हैं। उनका माइंड भी शार्प होता है।

-इन स्कूलों में म्यूजिक, डांस, पीटी, योग और अन्य प्रोग्राम के साथ पढ़ाई हो रही है। बच्चों को भी इसमें इंट्रेस्ट आ रहा है।

कोट

ऑनलाइन पढ़ाई में बच्चे लगातार पढ़ते-पढ़ते बोर हो जाते हैं। बीच-बीच में उनका इंट्रेस्ट जगाने के लिए म्यूजिक, डांस या पेंटिंग कॉम्प्टीशन होते रहते हैं तो उनका मन पढ़ाई में भी लगा रहता है।

-अजय शाही, डायरेक्टर, आरपीएम एकेडमी

म्यूजिक, डांस, पीटी, योग और अन्य प्रोग्राम भी पढ़ाई के साथ कराए जा रहे हैं। इस समय ऑनलाइन पढ़ाई ही संभव है इसलिए बच्चों का मन लगे इसपर काम करना बहुत जरूरी है।

-रीमा श्रीवास्तव, डायरेक्टर, लौरेटो ग‌र्ल्स स्कूल

ऑनलाइन पढ़ाई में ज्यादा बच्चे शामिल हो इसके लिए उनके अंदर इंट्रेस्ट पैदा करना बहुत जरूरी है। ऑनलाइन पढ़ाई में ही उनके मनोरंजन का भी ध्यान दिया जा रहा है। खेल-खेल में उन्हें पढ़ाया जा रहा है।

-राजीव गुप्ता, डायरेक्टर, स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज