- होली में खपाने के लिए ले जा रहा था बिहार

- गीडा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को दबोचा

- पुलिस ने ट्रक से 149 पेटी हरियाणा निर्मित शराब किया बरामद

GORAKHPUR: गीडा पुलिस ने हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। जिसमें शराब लादकर बिहार ले जाया जा रहा था। पकड़े गए तस्कर की पहचान हरियाणा के सिरसा जिला के रनिया थाने के वार्ड नंबर 6 हरापुरा निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शराब की कीमत दस लाख रुपये आंकी है। पुलिस ने कुलदीप के खिलाफ जालसाजी, आबकारी अधिनियम आदि आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर कुलदीप को जेल भेज दिया।

149 पेटी शराब बरामद

पुलिस मंगलवार की रात नौ बजे गीडा के पास गश्त कर रही थी। तभी एक मिनी ट्रक आता दिखा। चालक पुलिस को देखते ही ट्रक की गति तेज कर दी और भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर ट्रक को कालेसर जीरो प्वाइंट के पास रोक लिया। तलाशी में ट्रक से 149 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हई। इसके बाद पुलिस ने ट्रक के चालक कुलदीप को अरेस्ट कर लिया। पुलिस के अनुसार होली त्योहार में तस्करी कर शराब को बेचने के लिए बिहार ले जाया जा रहा था।

रात में गश्त के दौरान एक मिनी ट्रक आते हुए नजर आई। संदेह पर उसका पीछा कर कालेसर के पास पकड़ लिया गया। ट्रक में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की खेप बरामद हुई। आरोप के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

सुधीर कुमार सिंह, थानेदार गीडा