गोरखपुर (ब्यूरो)।महंत दिग्विजयनाथ को समर्पित इस पार्क में प्रतिमा अनावरण से पूर्व दीवारों पर उकेरी गई म्यूरल पेंटिंग उनके जीवन यात्रा का दर्शन कराने वाली है। इसमें महंत दिग्विजयनाथ के द्वारा राम मंदिर के लिए किया गया उनका संघर्ष भी दिखेगा। पार्क में भव्य स्थाई मंच का निमार्ण किया गया है। पार्क में बने स्थाई मंच का भी लोकार्पण होगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।

बढ़ेगी पार्क की रौनक

जीडीए वीसी प्रेम रंजन ने बताया, महंत दिग्विजयनाथ पार्क को तीन हिस्सों में बांटा गया है। नौकायन की ओर से पार्किंग बनाई गई है। उसके बाद त्रिकोण आकर का पाथ वे बनाया जा चुका है। इसके बीच ओपेन जिम होगा। ऑर्नामेंटल लाइटें लगाने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। लाइटिंग और फूल पौधे लगाए गए हैं। महंत दिग्विजयनाथ पार्क में पार्किंग भी बनकर तैयार है। बच्चों के खेलने की भी व्यवस्था की जाएगी। तीसरे हिस्से में मुख्य पार्क होगा, जहां कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे।

पब्लिक के लिए आकर्षण का केंद्र बना पार्क

रामगढ़ताल स्थित महंत दिग्विजय नाथ पार्क गोरखपुर जनता के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा का अनावरण होने के बाद पब्लिक के लिए खोल दिया जाएगा। अत्याधुनिक लाइटों से रामगढ़ताल इलाका पूरी तरह से जगमगा उठा। पार्क के अलावा मुख्य मार्ग पर रंग-बिरंगी लाइटें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

सीटिंग प्लान फाइनल, 5 हजार के बैठने की रहेगी व्यवस्था

सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गुरुवार को महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इससे पहले प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल का पंडाल पूरी तरह से तैयार है। साथ ही बैठने के लिए कुर्सियां भी लगा दी गई हैं। बताया गया है कि सीटिंग प्लान बुधवार शाम फाइनल हो गया। 5 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। इसमें वीआईपी, पार्टी मेंबर्स और पब्लिक के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं।

ग्रुप कुर्सियां

वीआईपी सिटिंग ग्रुप ए- 150

वीआईपी सिटिंग ग्रुप बी-150

पार्टी मेंबर सिटिंग ग्रुप सी-250

पार्टी मेंबर सिटिंग ग्रुप डी-250

स्कूल चिल्ड्रेन ग्रुप ई-600

फिमेल सिटिंग ग्रुप एफ-600

पब्लिक सिटिंग ग्रुप जी-750

ग्रुप एच-750

ग्रुप आई-750

ग्रुप जे-750

शहर का विकास हमारा उदेश्य है। पार्क पहले से बनकर तैयार था। संस्कृति विभाग से महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा आई है। पार्क के सौंदर्यीकरण पर लगभग 90 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इसमें अत्याधुनिक लाइटिंग और पौधे लगाने का कार्य किया गया है।

प्रेम रंजन सिंह, जीडीए वीसी

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति द्वार का सीएम करेंगे लोकार्पण

वार्ड नंबर 12 जनप्रिय विहार में बने महंत दिग्विजनाथ स्मृति द्वार का गुरुवार को सीएम लोकार्पण करेंगे। साथ ही 10 लाख रुपए की लागत से वार्ड में महंत दिग्विजयनाथ पार्क के सुंदरीकरण व अन्य कार्यों का शिलान्यास भी होगा। बुधवार को मेयर सीताराम जायसवाल, उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा और नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

- पार्क में मंच बनकर तैयार, वीआईपी, पार्टी मेंबर्स आदि के लिए हुई सीटिंग की व्यवस्था

gorakhpur@inext.co.in