गोरखपुर (ब्यूरो) फरेन्दा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन जंगल कौडिय़ा फोरलेन होकर जाएंगे। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहींं जाएगा।

-वाराणसी की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन बाघगाड़ा से फोरलेन होते हुए जाएंगे। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहींं जाएगा।

-लखनऊ की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन कालेसर थाना गीडा के सहजनवा बाईपास जीरो प्वाइंट से ही डायवर्जन किया गया है। यह वाहन बाघागाड़ा, रामनगर

करजहां और जंगल कौडिय़ा फोरलेन होते हुए जाएंगे।

-कप्तानगंज की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन पिपराइच कस्बे से पहले थाना पिपराइच के पास समय सुबह आठ से रात में आठ बजे तक रोका जाएगा। शहर की

तरफ कोई भारी वाहन नहीं आयेगा।

-देवरिया की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन फोरलेन से जाएंगे। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहींं आने दिया जाएगा।

इस तरह से जाएंगी बसें

- रेलवे रोडवेज बस स्टैंड से देवरिया को जाने वाली समस्त बसें यूनिवर्सिटी चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, कूड़ाघाट होकर जाएंगी।

- देवरिया की तरफ से महानगर क्षेत्र में आने वाली समस्त बसे खोराबार बाईपास से तारामंडल, छात्र संघ यूनिवर्सिटी चौराहा से जाएंगे।

-कुशीनगर से आने वाली समस्त भारी वाहन कोनी तिराहा से रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे।

- रेलवे बस स्टैंड से फरेंदा महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर की तरफ जाने वाली बसें यूनिवर्सिटी चौराहा से मोहद्दीपुर चार फाटक ओवरब्रिज, पादरी बाजार, खजांची चौराहा होकर अपने

गंतव्य की ओर.

-महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, फरेंदा की तरफ से आने वाली बसें खजांची से पादरी बाजार कौवाबाग, मोहदीपुर होकर जाएंगी।

शहर में इस तरह से चलेंगे वाहन

-अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर और बक्शीपुर से अग्रसेन तिराहा की तरफ चार पहिया वाहन नहींं जाने जाएंगे।

-गोलघर चौराहा से विजय चौराहा की तरफ एंव विजय चौराहा से अग्रसेन की तरफ चार पहिया वाहन नहींं जाएंगे।

-सुमेर सागर से विजय चौराहा की तरफ चार पहिया वाहन नहींं जाएंगे।

-शास्त्री चौराहा से घोष कम्पनी की तरफ चार पहिया वाहन नहींं जाने जाएंगे।

-अम्बेडकर चौराहा से तमकुहीं की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों को अम्बेडकर चौराहा से ही छात्रसंघ भवन डायवर्जन किया जाएगा।

ट्रैफिक दबाव पर यह भी होगा

-अत्यधिक यातायात का दबाव होने पर गोलघर चौराहा से विजय तथा विजय चौराहे से अग्रसेन तिराहा की तरफ कोई भी चार पहिया वाहन नहींं जाने दिया जाएगा।

-अग्रसेन से बक्शीपुर तक पूर्णतया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।

-फलमंडी से 12 बजे से 2 बजे तक निकलने वाले भारी वाहन फलमंडी के अंदर ही रहेगें, रात में 10 बजे के बाद निकलेंगे।