गोरखपुर (ब्यूरो)। JEE Advanced Result 2023 Toppers: इस एग्जाम को क्वालिफाई करने वाले स्टूडेंट्स को आईआईटी में एडमिशन दिया जाएगा। इसमें बोर्ड एग्जाम्स में 97.8 परसेंट माक्र्स पाकर जिले में पहला स्थान हासिल करने वाले आरपीएम एकेडमी के हर्षित जायसवाल ने पहले प्रयास 4035 रैंक हासिल की। जेईई मेंस में भी 99.74 परेंसेंटाइल माक्र्स के साथ उन्होंने गोरखपुर टॉप किया था। एग्जाम 4 जून को दो शिफ्ट में कंडक्ट हुआ था, जिसमें गोरखपुर से लगभग 6200 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।


अरिहंत के स्टूडेंट्स का जलवा
JEE Advanced Result 2023 : जेईई एडवांस्ड में अरिहंत कॅरियर इंस्टीट्यूट के मेधावियों ने ऑल इंडिया लेवल पर अपना परचम लहराया। इंस्टीट्यूट के समीर ने कैटेगरी रैंक 67 प्राप्त किया। वहीं 10 स्टूडेंट्स को आईआईटी का टिकट मिला। इसके अलवा करीब 50 स्टूडेंट्स को एनआईटी में एडमिशन मिलने की संभावना है। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में रवि प्रकाश मिश्रा, बादल सिंह, आर्या प्रताप सिंह, पंकज जायसवाल शामिल हैं। उनकी इस सफलता पर अध्यक्ष अजय शाही ने उज्जवल भविष्य की कामना की। निदेशक नितिन श्रीवास्तव और सह-निदेशक अमित वर्मा ने स्टूडेंट्स का उत्साह बढ़ाया।


मोमेंटम छात्रसंघ के स्टूडेंट्स ने लहराया परचम
JEE Advanced 2023 Result: जेईई एडवांस्ड में मोमेंटम छात्रसंघ के 50 से ज्यादा स्टूडेंट्स सफल रहे। दिव्यमान पाल ने जनरल कैटेगरी में 1023 रैंक हासिल किया। इसके अलावा श्वेता चंद्र, रेहान, अंशुमान कन्नौजिया, कुमार अर्पित, उज्ज्वल कुमार सिंह, निखिल सिंह, प्रशांत कुमार, हरिओम मल्ल ने सफलता हासिल की। स्टूडेंट्स की सफलता पर डायरेक्टर ई। संजीव कुमार ने बुके व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह स्टूडेंट्स के साल भर की लगातार मेहनत का परिणाम है। निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि टीचर्स और स्टूडेंट्स के सम्मिलित प्रयास से ही यह सफलता हासिल हुई है।


मोमेंटम बेतियाहाता का दबदबा
JEE Advanced Results 2023: जेईई एडवांस्ड 2023 में मोमेंटम बेतियाहाता के स्टूडेंट्स ने अपना दबदबा कायम रखा। संस्था के निदेशक की मानें तो स्टूडेंट आकर्षित त्रिपाठी ने जनरल कैटेगरी में 206 रैंक हासिल किया। वहीं, आयुष कुमार, सत्यम मणि त्रिपाठी, विनय अग्रहरी, अतुल राय, अंशु आनंद कुशवाहा, अनुज कुमार गुप्ता, देवांश सिन्हा, अंबरीश सिंह, आयुष मिश्रा, आयुष यादव, प्रखर शुक्ला, हिमांशु गुप्ता ने भी अपना परचम लहराया। सभी सफल स्टूडेंट्स को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए डायरेक्टर ई। अरविंद त्रिपाठी और ई। विकास अग्रवाल ने कहा कि आगामी होने वाली परीक्षाओं के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें, जिसमें सफल होकर अपने माता-पिता के साथ-साथ पूर्वांचल का मान बढ़ाएं।


कैटलिस्ट के स्टूडेंट्स का शानदार प्रदर्शन
JEE Advanced 2023 Results: कैटलिस्ट इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स का जेईई एडवांस-2023 में शानदार प्रदर्शन रहा। इंस्टीट्यूट के 20 स्टूडेंट्स ने सफलता पाई है। इसमें प्रखर गुप्ता रैंक, निखिल कुमार, आदित्य सिंह तोमर, अर्पित गोयल, अंशु मिश्रा, लक्ष्य भटनागर, सचिन अग्रवाल, रौनक गुप्ता, अक्षत सिंह, राजेश सिंह, राम सरन, निशा दुबे, राकेश रंजन, अतुल कुमार, दुर्गेश उपाध्याय, भरत कुमार, आदिल शाह शामिल हैं। सभी सफल स्टूडेंट्स को कोचिंग के टीचर्स ने शुभकामनाएं दी। स्टूडेंट्स ने अपनी सफलता का श्रेय अपने टीचर्स रजनीश, महेंद्र, विनय को दिया।


एबीसी के 59 स्टूडेंट्स ने पाई सफलता
JEE Advanced Result: एबीसी क्लासेज के स्टूडेंट्स का जेईई एडवांस 2023 में शानदार प्रदर्शन रहा। डायरेक्टर नवनीत सिंह और सौरभ अग्रवाल ने बताया कि इंस्टीट्यूट के 59 स्टूडेंट्स ने एग्जाम में सफलता पाई है। सेलेक्टेड स्टूडेंट्स में आदित्य श्रीवास्तव, सिद्धार्थ सिंह, आदित्य, अनुश्री गुप्ता, अभिनव मिश्रा, यश श्रीवास्तव, हर्षित चौधरी, रौनक वर्मा, प्रांजल गुप्ता, आदित्य चतुर्वेदी, मृतुंजय त्रिपाठी प्रमुख तौर पर शामिल हैं।