गोरखुपर (ब्यूरो).खोराबार थाना एरिया के छकड़ी टोला रजही कैंप रहने वाली रंजना मौर्य वार्ड संख्या 17 के पार्षद अभिमन्यु मौर्य उर्फ पिंटू की बहन है। रंजना प्रेग्नेंट है। बुधवार की दोपहर उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन उन्हें महिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पार्षद अभिमन्यु मौर्य ने बताया कि देर राम करीब 10.30 बजे ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर्स ने रंजना के ऑपरेशन के लिए ओटी में बुलाया। इस दौरान परिजनों से ऑपरेशन के बदले पांच हजार रुपए की मांग की गई। पैसे कम होने की वजह से डॉक्टर्स ने गंभीर हालत में रंजना को ओटी से बाहर निकाल दिया।

प्राइवेट हॉस्पिटल में हुआ प्रसव

महिला अस्पताल के डॉक्टर्स के ऑपरेशन नहीं करने पर गंभीर हालत में परिजनों ने रंजना को देर रात करीब 11 बजे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जिसके बाद ऑपरेशन से प्रसव हुआ। इस समय पेशेंट की हालत ठीक हैं।

मामला मेरे संज्ञान में हैं। पार्षद की ओर से डॉक्टर्स और हेल्थ कर्मियों पर वसूली का आरोप है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। साथ ही ऑपरेशन थियेटर पर पुराने स्टाप को बदल कर नया स्टाफ तैनात कर दिया गया है।

- डॉ। एनके श्रीवास्तव, एसआईसी जिला महिला अस्पताल