गोरखपुर (ब्यूरो)। कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र स्थित मुंडेरा उपाध्याय गांव निवासी नौवीं क्लास में पढऩे वाला स्टूडेंट खोराबार इलाके में किराये पर रहकर पढ़ाई करता है। उसी स्कूल में खोराबार इलाके की रहने वाली किशोरी भी नौवीं में पढ़ती है। आरोप है कि 27 जून को किशोरी को साथ लेकर किशोर खोराबार से वनसप्ती रास्ते कुसम्ही जंगल में घुमाने ले गया था।

साथी युवक की पिटाई की

आरोप है कि बीच जंगल में चार अन्य युवक आ गए। युवकों ने दोनों को घेर लिया और किशोरी के साथ आए किशोर की पिटाई कर उसे भगा दिया। इसके बाद बारी-बारी से चारों युवकों ने किशोरी के साथ रेप किया। उधर, पिटाई से घायल छात्र किसी तरह मुख्य सड़क तक पहुंचा और पीआरवी को सूचना दी। सूचना के बाद खोरबार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, पुलिस के पहुंचने से पहले ही चारों आरोपी किशोरी को बेहोशी हाल में छोड़कर फरार हो गए। किशोरी से घटना के बारे में पूछताछ में एक आरोपी भोलू उर्फ विशाल यादव पुत्र अशोक यादव निवासी जंगलसिकरी खोराबार के बारे में पुलिस को जानकारी हुई।

आरोपित ने बताए बाकी साथियों के नाम

पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया,8 जिसके बाद अन्य तीनों का नाम भी पता चला। पुलिस ने एक अन्य आरोपित सुरेंद्र पासवान पुत्र शत्रुघ्न निवासी जंगल सिकरी खोराबार और वकील पासवान को गिरफ्तार कर लिया। जबकि किशोरी के साथ पढऩे वाले स्टूडेंट को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया था। वहीं अन्य दो आरोपित फरार हैं। उधर, घटना की जानकारी के बाद थाने पहुंचे किशोरी के पिता बेटी को साथ लेकर आए। उन्होंने स्कूल में किशोरी के साथ पढऩे वाले स्टूडेंट समेत पांचों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने गैंग रेप और 5/6 पाक्सो के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार तीन आरोपितों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। छात्र नाबालिग है। लिहाजा उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। अन्य दोनों को गोरखपुर जेल भेजा गया है। वहीं दो अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

सोमवार को भी एक किशोरी से छेड़खानी

खोराबार इलाके में ही सोमवार को भी एक किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया था। किशोरी की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही कुछ युवक किशोरी का हाथ पकड़क खींचने लगा। किसी तरह किशोरी वहां से हाथ छुड़ाकर निकली।

गैंगरेप की घटना मेें पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। पीडि़ता के पिता की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल चार आरोपियों को अरेस्ट भी कर लिया है। एक की तलाश जारी है, बहुत जल्द उसे भी अरेस्ट कर लिया जाएगा।

कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी