- गुलरिहा एरिया में हुए मर्डर में शामिल तीन आरोपित

- दो नामजद आरोपियों के खिलाफ नहीं मिले सबूत, पुलिस कर रही जांच

- भाजपा के बूथ अध्यक्ष के बेटे का हुआ था मर्डर, रातभर चली धर पकड़

GORAKHPUR: गुलरिहा एरिया में भाजपा के बूथ अध्यक्ष हीरालाल के बेटे राणा प्रताप चौहान का मर्डर एक युवती के फेर हुआ। गर्लफ्रेंड से नजदीकी बढ़ाने पर उसके साथ उठने-बैठने वाले दोस्तों ने बागीचे में ले जाकर पहले हत्या की, फिर मर्डर को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए राणा प्रताप के बदन पर बाइक गिराकर फरार हो गए। 24 घंटे में गुलरिहा पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन युवकों को बेनीगंज के पास से अरेस्ट कर लिया।

नहीं मानी तो ले ली जान

इस मामले में हीरालाल ने तीन लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में दो युवकों की कोई भूमिका न होने का दावा किया गया। एसपी नार्थ ने बताया कि आरोपित रामकेश का जिस युवती से प्रेम संबंध था। उसी युवती से राणा प्रताप ने भी दोस्ती कर ली थी। रामकेश ने कई बार उसे मना किया, लेकिन वह जब अपनी आदतों से बाज नहीं आया तो उसकी जान लेने का प्लान गढ़ दिया। उधर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने डेड बॉडी का अंतिम संस्कार किया। सांत्वना देने के लिए भाजपा नेता के शुभचितंकों का तांता लगा रहा।

पिता ने तीन युवकों को किया नामजद

जंगल अयोध्या प्रसाद, श्रीरामपुर टोला निवासी हीरालाल भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। शुक्रवार की सुबह खुटहनखास में सोनबरसा समय माता स्थान के पास हीरालाल के बेटे राणा प्रताप की डेड बॉडी मिली। उसके सिर में डंडे से वार किया गया था। डेड बॉडी पर ही राणा की बाइक गिरी पड़ी थी। इस मामले में परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। हीरालाल ने आरोप लगाया कि राकेश यादव, रवीश और रामाज्ञा ने उनके बेटे की हत्या करके बाग में डेड बॉडी को फेंक दिया है। सूचना पर एफआईआर दर्ज करके इंस्पेक्टर रवि राय की टीम ने छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान पता लगा कि हैदराबाद में पेंट पालिश करने वाला राणा प्रताप लॉक डाउन में घर आया था। पेंट पालिश के काम से जुड़े कुछ युवकों संग उसे अक्सर लोगों ने देखा था।

प्रेम संबंध को लेकर हुआ विवाद

सíवलांस और पब्लिक से मिली जानकारी पर जब पुलिस ने छानबीन की तो पता लगा कि राणा प्रताप का मर्डर खुटहनखास निवासी रामकेश यादव ने अपने साथियों संग मिलकर किया है। तीनों कहीं भागने की कोशिश में लगे हैं। बेनीगंज के पास से पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर लिया। रामकेश यादव ने पुलिस को बताया कि एक युवती से उसका प्रेम संबंध था। साथ रहने की वजह से राणा प्रताप भी उसी युवती को पसंद करने लगा। वह उसे अपनी गर्लफ्रेंड बनाना चाहता था। उसे कई बार मना किया, लेकिन नहीं माना तो मर्डर की नौबत आ गई। घटना के दिन से पहले उसे खूब शराब पिलाई गई। फिर बाग में ले जाकर सिर में डंडा मारकर जान ले ली। उसकी बाइक गिराकर एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास किया गया। आरोपियों को अरेस्ट करने के बाद पुलिस ने गहन पूछताछ की तो नामजद किए गए रवीश और रामाज्ञा की कोई भूमिका नहीं मिली।

किराए के कमरे में रहता है पन्नेलाल

पुलिस का कहना है कि रामाज्ञा और राणा प्रताप के बीच पूर्व में विवाद हुआ था। रामाज्ञा ने डॉयल 112 पर काल करके पुलिस को सूचना भी दी थी, इसलिए परिजनों ने उसे नामजद कर दिया। लेकिन कई बिंदुओं पर जांच की गई तो दोनों नामजद अभियुक्तों के खिलाफ सबूत नहीं मिले। आरोपित पन्नेलाल मूल रूप से पिपराइच के पतरा का रहने वाला है। वह किराए पर कमरा लेकर चिलुआताल के मिर्जापुर में रहता है। जंगल अयोध्या, दरोगा टोला निवासी रामकेश भी राकेश यादव का पुराना परिचित है।

घटना में शामिल तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। नामजद किए गए दो अभियुक्तों की कोई भूमिका नहीं मिली है। इस संबंध में जांच पड़ताल की गई। घटना में जो भी शामिल होगा। उसे जेल भेजा जाएगा। किसी बेकसूर पर कार्रवाई नहीं होगी।

अरविंद कुमार पांडेय, एसपी नार्थ

तांत्रिक ने की महिला से छेड़छाड़

सहजनवां एरिया में झाड़फूंक से उपचार करने वाले एक तांत्रिक पर संतकबीर नगर जिले की महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर केस दर्ज करके पुलिस छानबीन में जुटी है। 60 साल उम्र का आरोपित कई साल से झाड़फूंक करता है। कुछ दिनों पूर्व एक महिला अपनी शादीशुदा बेटी का उपचार कराने तांत्रिक के पास गई। इसके बाद वह महिला की बेटी को फोन करके बार-बार बुलाने लगा। जल्द उपचार करने का झांसा देकर तांत्रिक ने घर के बगल में किराए पर कमरा दिला दिया। महिला को अकेले पाकर वह आपत्तिजनक बातें करता था। तीन अक्टूबर को महिला के अकेले होने पर वह कमरे में घुस गया। उसने महिला के साथ गलत हरकत की। शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। तांत्रिक के धमकाने पर महिला ने पुलिस को सूचना दी।