राजघाट एरिया में पुलिस ने तीन को दबोचा

दिनभर शहर में मोबाइल रहकर देती सप्लाई

<राजघाट एरिया में पुलिस ने तीन को दबोचा

दिनभर शहर में मोबाइल रहकर देती सप्लाई

GORAKHPUR: GORAKHPUR: शहर में स्मैक, गांजा और चरस के कारोबार में महिलाएं भी शामिल हो गई हैं। कस्टमर के आर्डर पर गांजा की सप्लाई करने वाली तीन महिलाओं को पुलिस ने अरेस्ट किया। उनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस गैंग से जुड़ी अन्य महिलाओं की तलाश में जुटी है। एसपी सिटी ने बताया कि राजघाट एरिया में नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस की नजर है। जल्द कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार ि1कया जाएगा।

झोले में गांजा की देती सप्लाई

इंस्पेक्टर राजघाट राजेश पांडेय और टीपी नगर चौकी प्रभारी अवधेश चंद्र मिश्रा को गांजा बेचने वाली महिलाओं की जानकारी मिली। किसी ने बताया कि झोले में गांजा रखकर महिला नौसढ़ से पैडलेगंज जा रही है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। झोले में गांजा मिलने पर पूछताछ शुरू हो गई। इस दौरान पता लगा कि दो अन्य महिलाएं भी गांजा की खेप लेकर निकली हैं। पुलिस ने उनको भी धर दबोचा। एक महिला बहरामपुर दक्षिणी और दो चकरा अव्वल की रहने वाली हैं।

फोन पर आर्डर लेकर देती सप्लाई

महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उनको फोन पर आर्डर मिलते हैं। किसी जगह पर सप्लाई देने के लिए फोन आने पर वह निकल जाती हैं। महिला होने से पुलिस को शक नहीं होता। गांजा बेचने से मिलने वाली रकम से उनके परिवार का खर्च चलता है। लॉकडाउन में टेंपो का संचालन ठप होने से उनका कारोबार बंद हो गया था।

वर्जन

गांजा के अवैध कारोबार से जुड़ी तीन महिलाओं को अरेस्ट किया गया है। इनमें से दो महिलाएं पहले भी जेल जा चुकी हैं। गैंग में शामिल अन्य लोगों की तलाश चल रही है।

डॉ। कौस्तुभ, एसपी सिटी