- रीजनल स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में हुआ स्वागत, जगह-जगह हुए प्रोग्राम

GORAKHPUR: टोक्यो ओलपिंक 2020 में भाग लेने वाले भारतीय टीम के खिलाडि़यों के उत्साहव‌र्द्धन के लिए प्रदेश स्तरीय टोक्यो ओलपिंक जागरूकता रिले का ग्रांड वेलकम रीजनल स्टेडियम में किया गया। दोपहर डेढ़ बजे से लेकर तीन बजे चले कार्यक्रम को देखने के लिए लोग जुट रहे। इस मौके पर टोक्यो ओलपिंक जागरूकता रिले के कोआर्डिनेटर लक्ष्मण पुरस्कार और राज्य विवेकानंद युवा पुरस्कार विजेता रविकांत मिश्रा ने खेल विभाग और युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों केा धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पूर्व जनपद में इंट्री करते हुए जीआरडी तिराहे पर खेल विभाग और युवा कल्याण प्रांतीय रक्षक दल गोरखपुर के अधिकारियों और खिलाडि़यों ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। इसके बाद रिले रीजनल स्टेडियम में पहुंची। कार्यक्रम के चीफ गेस्ट राज्य युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष डॉ। विभ्राट चंद कौशिक ने टीम का स्वागत करते हुए आभार जताया। डिप्टी स्पो‌र्ट्स अफसर धर्मवीर सिंह और आजाद सिंह चीफ गेस्ट का माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। टोक्यो ओलपिंक जागरुकता रिले के सदस्यों को इंटरनेशनल रेसलर चंद्र विजय सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रणजीत सिंह, ओलपिंक संघ के सदस्य रामजी अग्रवाल, सचिव जिला वॉलीबाल संघ बीएन मिश्रा, बैटमिंटन संघ के संयुक्त सचिव संजय कुमार, तैराकी संघ प्रतिनिधि मोहन शुक्ला, अजय सिंह, प्रवीण कुमार, संध्या यादव, संकटा सिह सहित अन्य लोगों ने भी टोक्यो ओलपिंक जागरूकता रिले का वेलकम किया। कार्यक्रम को डीएसओ आजाद सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने सभी का आभार जताया।