गोरखपुर (ब्यूरो)। गोरखपुर में 9.2 लाख तिरंगे लगाए जाने हैं। इसके लिए महिलाएं दिन-रात काम में जुटी हैं। वहीं, इनके हाथों द्वारा बनाए गए झंडे स्थानीय दुकानदारों के जरिए बेचे जा सकेंगे। शहर से लेकर गांव तक हर घर तिरंगा के लिए एनयूएलएम व एनयूआरएलएम की टीम जुट गई है।

स्वतंत्रता की दिखेगी झलक

बता दें, 13 अगस्त से शुरू हो रहे 'हर घर तिरंगाÓ अभियान की तैयारियों में सभी जुट गए हैैं। इस बीच होने वाले कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक भारतीय को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उनके मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत की जाएगी। साथ ही स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करने का लक्ष्य रखा गया है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9.2 लाख झंडारोहण किया जाएगा।

झंडा बनाने का काम तेज

डूडा परियोजना अधिकारी विकास सिंह बताते हैैं कि गोरखपुर में झंडे का निर्माण चल रहा है। सभी राष्ट्रीय आजीविका मिशन समूह को लक्ष्य दिया गया है। एक लाख झंडे का निर्माण राष्ट्रीय झंडे के रूप में किया जा रहा है। सभी को वितरित किया जाएगा। वहीं, आरओ शमीम एजाज व सोनी को सभी शहरी आजीविका मिशन समूह के मॉनिटिरिंग के लिए लगाया गया है। आरओ सोनी ने बताया कि राष्ट्रीय झंडे का निर्माण शिवजी क्षेत्र विकास समिति पादरी बाजार से जुड़े हुए 25 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के माध्यम से कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त शहर में कुल 800 समूह कार्य कर रही हैैं। प्रत्येक समूह में 10-10 महिलाएं शामिल हैैं। इस प्रकार कुल आठ हजार महिलाएं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत झंडा बनाने का काम कर रही हैं।

जागकर बना रहीं झंडा

आशा सेवा समिति के सहयोग से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटीं अनु सिंह ने बताया कि मेरी आशा आत्मनिर्भर स्वयं समूह के द्वारा 15 अगस्त के लिए नगर निगम का बहुत बड़ा सपोर्ट है, महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए महिलाओं के भीतर इतने उत्साह है कि वह रात में भी जागकर झंडे बना रही हैैं और वह खुद को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बना रही हैैं। यह नगर निगम की तरफ से एक अच्छी पहल है।

आर्डर अनुसार बिक्री

कौड़ीराम ब्लॉक की शिव शक्ति संस्था अध्यक्ष संगीता बताती हैैं कि वे 10 हजार झंडा तैयार कर रही हैैं। इनके सहायता समूह में संगीता, शशिकला, साधना, किरण, इंद्रावती, सुनीता, स्नेहलता, ऊषा, जमीला व सरिता मिलकर 10 हजार झंडा तैयार कर रही हैैं। यह सारे तैयार होने के बाद कौड़ीराम स्थित सिकरी गांव, बड़हलगंज के दुकानदारों को आर्डर के हिसाब से उन्हें बेच दिया जाएगा।

फैक्ट एंड फीगर

13 से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

800 समूह सिटी में बना रहे तिरंगा