- शुक्रवार की शाम दिए जाएंगे सभी को सर्टिफिकेट

- अधिकांश जगहों पर नहीं पहुंचे दूसरे प्रत्याशी

GORAKHPUR:

जिले के कुल 20 ब्लॉकों के प्रमुख चुनाव में 14 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। किसी दूसरे प्रत्याशी के नामांकन न करने से यह स्थिति आई। शुक्रवार की शाम सभी विजयी प्रत्याशियों को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। खोराबार में निर्विरोध निर्वाचन की उम्मीद जताई गई है। इसलिए यह संख्या 15 हो सकती है। पांच ब्लॉकों में एक अधिक उम्मीदवार होने पर वोट डाले जाएंगे। सभी ब्लॉकों पर सुबह 11 बजे के पूर्व बीजेपी समर्थित प्रत्याशी पहुंच गए थे।

यहां दाखिल हुआ सिर्फ इनका पर्चा

ब्लॉक प्रत्याशी

चरगांवा वंदना सिंह

भटहट रेखा सिंह

पाली शशि प्रताप सिंह

पिपरौली दिलीप कुमार यादव

सरदारनगर शशिकला यादव

कैंपियरगंज अश्वनी जायसवाल

ब्रहमपुर सुमन यादव

भरोहिया डॉ। सुनीता सिंह

बांसगांव लालमती देवी

पिपराइच जनार्दन जायसवाल

गगहा शिवाजी चंद क

कौड़ीराम नीता सिंह

जंगल कौडि़या बृजेश यादव

गोला कुसमावती देवी

यहां इलेक्शन की जताई संभावना

खोराबार में भाजपा प्रत्याशी शिव प्रसाद जायसवाल के अलावा रमावती देवी ने भी नामांकन किया है। नाम वापसी के बाद यहां भी निर्विरोध इलेक्शन हो सकता है। इसके अलावा बेलघाट, उरुवा, खजनी, बड़हलगंज और सहजनवां में चुनाव की संभावना जताई गई है।

इन्होंने किया नामांकन

बेलघाट में भाजपा प्रत्याशी पूजा सिंह, शालिनी सिंह, प्रीति शाही और शकुंतला देवी

सहजनवां में भाजपा के कवलदीप, सपा समर्थित सभाजीत, निर्दल रेखा और कोइल

खजनी में भाजपा प्रत्याशी अंशू सिंह, रंजना सिंह और कमलावती

उरुवा में भाजपा प्रत्याशी शांति देवी और प्रभावती देवी

बड़हलगंज में भाजपा प्रत्याशी राजीव पांडेय, रामअशीष राय और सुनीता तिवारी

ब्लॉक प्रमुख चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मुकदमा दर्ज करके पुलिस कार्रवाई करेगी।

- दिनेश कुमार पी, एसएसपी