-प्रत्येक बूथ पर 125 हेल्थ वर्कर्स का होगा वैक्सीनेशन, शासन से मिला निर्देश

GORAKHPUR: फ‌र्स्ट फेज में हेल्थ वर्कर्स को कोविड वैक्सीनेशन के लगाए जाने के क्रम में 28, 29 व 4 फरवरी यानी तीन दिनों में 21,528 हेल्थ वर्कर्स का वैक्सीनेशन होगा। इसके लिए 48 बूथ बनाए जाएंगे। पिछली बार की तुलना में इस बार सात बूथ बढ़ा दिए गए हैं। यहीं नहीं इस बार इन तीन दिनों में प्रत्येक बूथ पर 100-100 हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीनेशन के बजाय 125-125 हेल्थ वर्कर्स का वैक्सीनेशन होगा।

सीएमओ डॉ। सुधाकर प्रसाद पांडेय ने बताया कि शासन को 59 बूथ बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अभी फिलहाल में शासन की तरफ से 48 बूथ पर 6000 हेल्थ वर्कर्स का वैक्सीनेशन करने का आदेश है। आगे बूथ बढ़ सकते हैं।

छूटे लोगों को अलग से दी जाएगी डेट

सीएमओ ने बताया कि 22 जनवरी को हुए वैक्सीनेशन में 1196 नहीं आए थे। उन्हें 28, 29 जनवरी और 4 फरवरी को होने वाले वैक्सीनेशन में शामिल नहीं किया जाएगा। इन्हें अलग से डेट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोविन पोर्टल पर आ रहे टेक्नीकल प्रॉब्लम को दूर कर लिया गया है। 28, 29 जनवरी व 4 फरवरी को होने वाले वैक्सीनेशन की लिस्ट निकाल ली गई है। बूथ पर अगर 10 हेल्थ वर्कर्स से कम है तो वैक्सीन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इसके लिए सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

प्राइवेट हॉस्पिटल में भी लगेगा टीका

- गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय - 2 बूथ

- फातिमा हास्पिटल - 2 बूथ

- हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हास्पिटल - 2 बूथ

वैक्सीनेशन अपडेट्स

वैक्सीनेशन डेट्स - 28, 29 व 4 फरवरी

तीन दिन में होने वाले हेल्थ वर्कर्स की संख्या - 21,518

बूथों की संख्या - 48

प्रत्येक बूथ पर आने वाले हेल्थ वर्कर्स - 125

28 जनवरी को लगने वाला टीका - 6000

फैक्ट फीगर

22 जनवरी को हुए वैक्सीनेशन

मेल हेल्थ वर्कर्स को लगा टीका - 1014

फीमेल हेल्थ वर्कर्स को लगा टीका - 1890

कुल वैक्सीनेशन - 2904

कुल बूथ की संख्या - 41

वैक्सीनेशन प्रतिशत - 70.83

शेष बच गए हेल्थ वर्कसर्1 - 1196

16 जनवरी को हुए वैक्सीनेशन

मेल हेल्थ वर्कर्स को लगा टीका - 135

फीमेल हेल्थ वर्कर्स को लगा टीका - 175

कुल वैक्सीनेशन - 310

कुल बूथ की संख्या - 6

शेष बच गए हेल्थ वर्कर्स - 290