-इस्माईलपुर के बजरंग आयल मिले के सामने गली में तीन दिन से है जल जमाव

-लोगों को आने-जाने में हो रही है परेशानी

GORAKHPUR: नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी केवल दिखावे का काम करते हैं। मोहल्ले की गलियों की हालत यह है कि कब नालियां ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लग जा रही है। कहा नहीं जा सकता है। पिछले तीन माह से इस्माईलपुर के बजरंग आयल मिल के सामने वाली गली में नालियां ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रही है। इस्माइलपुर के बजरंग आयल मिल के सामने 50 से अधिक परिवार रहते हैं। इस परिवार में लगभग अधिकांश परिवार बिजनेसमैन है। छह फीट चौड़ी इस गली में जल जमाव की स्थिति यह है कि गलियों में जल जमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मच्छरों के प्रकोप बढ़ने के कारण लोगों का घर में अंदर रहना मुश्किल हो गया है।

क्यों नहीं लगाते जुर्माना

पार्षद मोहम्मद आलम का कहना है कि इस एरिया में किसी ने अपने घर का मलवा निकालकर यहां रख दिया था, जिसके कारण नाली जाम हो गई थी। सुपरवाइजर को यह पावर है कि अगर शहर में किसी भी एरिया में मलवा निकाल कर रोड पर छोड़ दिया जाएगा तो जुर्माना लगाए। अगर सुपरवाइजर ने जुर्माना लगाया होता तो यह स्थिति नहीं बनती।

सफाई के नाम पर केवल कोरम पूरा किया जाता है। इसलिए यहां गलियों में जल जमाव की हालत बनी हुई है।

अमित सिंघानिया, बिजनसमैन

गर्मी में जल जमाव होना है, इसलिए केवल कोरम पूरा किया जा रहा है। नहीं तो यह स्थिति नहीं बनती है। आज जल जमाव के कारण पूरे एरिया में गंदगी फैली हुई।

गौरव सिंघानिया, स्टूडेंट