- सराफा कारोबारियों के पक्ष में उतरे अन्य व्यवसायी

- जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बंदी का व्यापक असर

GORAKHPUR: एक प्रतिशत उत्पाद शुल्क वृद्धि और पैन की अनिवार्यता के खिलाफ आंदोलन कर रहे सराफा कारोबारियों को सोमवार को सभी वर्ग का साथ मिला। इससे बाजार में सन्नाटा छाया रहा। पूरा दिन व्यवसायियों के धरना, प्रदर्शन, सभा में ही बीत गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

गोला में सराफा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष भागीरथी स्वर्णकार, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सत्यव्रत तिवारी, व्यापारी नेता दिलीप उमर, राजा उमर, मनोज उमर, राजेन्द्र जायसवाल आदि ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

उरुवा में सराफा मंडल अध्यक्ष संतोष, बृजेश सिंह, उपाध्यक्ष राजेश, अशोक जायसवाल, लक्ष्मण जायसवाल, घनश्याम वर्मा, भारत सेठ, अंगद कसौधन, गुलाब, दिलीप गुप्ता ने नेतृत्व किया।

मुंडेरा बाजार में स्वर्णकार संघ अध्यक्ष रमेश जायसवाल के नेतृत्व में व्यवसायियों ने बाइक रैली निकाली। इस दौरान बीजेपी सांसद कमलेश पासवान को ज्ञापन सौंपा। मौके पर भुवन पति निराला, सदानन्द वर्मा, संजय वर्मा, गणेश वर्मा, मुरली वर्मा, विनोद सुरेका, गोलू वर्मा, अमित वर्मा आदि मौजूद रहे।

पिपराइच में सराफा व्यापारी अनिल वर्मा, ओंकार गुप्ता, द्वारिका गुप्ता, शम्भू वर्मा, केशव वर्मा, अमरनाथ वर्मा, श्रीचंद वर्मा, मुन्ना वर्मा आदि व्यवसायियों ने प्रदर्शन किया।