गोरखपुर (ब्यूरो)।इसके लिए जेल प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जेल प्रशासन व्रत रहने वाली कुल 17 महिला बंदियों को पूजा सामग्री भी मुहैया कराएगा। ये बता दें कि वर्तमान में करीब 100 महिला बंदी है। इनमें से 35 के करीब पतियों की हत्या करने वाली महिलाएं हैं तो वहीं अन्य आरोप में भी बंद हैं। जिनमे से कुल 17 महिला बंदी जेल में करवा चौथ व्रत रहेंगी।

ये महिलाएं रखेंगी व्रत

जेल में करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिला बंदियों में सितांजली पत्नी रामानंद, विजयलक्ष्मी, गुड्डी, अनुपमा, रमिता, निशा, संगम,सुमन पत्नी शैलेन्द्र, अंजनी, बलवन्ति, प्रमिला, माला, सुमन, कतवारी, सुशीला, रीता व रीमा शामिल हैं।

7 अप्रैल 2023 को सितांजली ने की थी हत्या

व्रत रहने वाली सितांजली की शादी 2020 में रामानन्द से हुई थी। 2021 में रामानन्द दुबई चला गया। इधर सितांजली का प्रेम उसके ननद के देवर वृजमोहन से हो गया। 6 अप्रैल 2023 को रामानंद दुबई से आया तो सितांजली ने नीद की दवा खिला दी। प्रेमी बृजमोहन व उसके दोस्त अशोक के संग मिलकर गला दबाकर हत्या की और शव तालाब में फिंकवा दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर सितांजली व प्रेमी तथा उसके दोस्त को गिरफ्तार कर 8 जुलाई को जेल भेजा था। 1 जुलाई 2033 को पुलिस ने तीनो के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। इस संबंध में जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि 17 महिला बंदी करवाचौथ व्रत रहेंगी। सारी व्यवस्था की जा रही है।