गुलरिहा एरिया के रामपुर, गोपालपुर टोला भगवानपुर में सोमवार दोपहर फंदे से झूलकर महिला ने सुसाइड कर लिया। महिला का पति मजदूरी करता है। भगवानपुर टोला निवासी श्याम मिलन सोमवार को काम पर गोरखपुर गया था। पत्नी और बच्चे घर पर थे। दोपहर में बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। श्याम मिलन की पत्नी आरती टीनशेड के पाइप में रस्सी का फंदा लगाकर झूल गई। खेलते हुए बच्चे घर में पहुंचे तो मां को फंदे से झूलता देखकर शोर मचाने लगे। आसपास के लोगों को जब तक जानकारी होती। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर सरहरी चौकी प्रभारी धनंजय राय मौके पहुंचे। लोगों ने बताया कि पति-पत्‍‌नी में अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार को विवाद होने पर मायके के पक्ष के लोग आए थे। दोनों को समझाबुझाकर लौट गए। महिला की शादी करीब 14 साल पूर्व हुई थी।