पिपराइच के उनौला रेलवे स्टेशन के समीप हुई घटना

पति के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने की एफआईआर

<

पिपराइच के उनौला रेलवे स्टेशन के समीप हुई घटना

पति के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने की एफआईआर

GORAKHPUR: GORAKHPUR: पिपराइच एरिया के उनौला रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर महिला, उसकी तीन बेटियों की डेड बॉडी मिली। सोमवार की देर रात डेड बॉडी पड़े होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस का कहना है कि पति से विवाद के बाद महिला ने बेटियों संग ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। पति के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पब्लिक का कहना है कि शराब पीकर घर लौटे पति से पत्नी का विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने बच्चियों संग आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि पुलिस ने महिला के पति के शराब पीने की बात से इंकार किया है। महिला ने मां ने दामाद पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी है।

क्0 साल पूर्व किया था प्रेम विवाह

उनौला निवासी अजय कुमार ने पूजा से प्रेम विवाह किया था। दोनों की तीन बेटियां सारिका (9), सिमरन (भ्) और सौम्या (भ्) थी। पेंट पालिश करके अजय परिवार का भरण पोषण करता था। उसके शराब पीने की लत से पत्नी से विवाद होने लगा। पति से तंग आकर पूजा अपने मायके में जाकर रहने लगी। सोमवार की दोपहर भी अजय और पूजा के बीच विवाद हुआ। पति की हरकत से नाराज होकर छोटी बेटी संग सौम्या अपने गांव में स्थित मायके में चली गई। शाम को ससुराल पहुंचा अजय पत्नी को मनाकर घर लौट आया। रात में फिर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

झगड़ा होने पर मायके चली गई पूजा

पति से झगड़ा होने के बाद पूजा अपनी तीनों बेटियों संग बाहर निकल गई। आधी रात के बाद किसी ने एक महिला और तीन लड़कियों की डेड बॉडी ट्रैक पर पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो डेड बॉडी की पहचान में जुट गई। रात होने से पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। बाद में महिला और उसकी बेटियों की पहचान हो सकी। लोगों ने आशंका जताई कि शराब पीने की वजह से अजय का पत्नी से विवाद हुआ। इसके बाद उसने बेटियों संग सुसाइड करने का फैसला कर लिया। पूजा की मां ने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। बाद में कहा कि आए दिन दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करता था। सुसाइड के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में ले लिया।

घरेलू विवाद की वजह से महिला ने बेटियों संग ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की है। पूजा की मां की तहरीर पर पति अजय के खिलाफ केस दर्ज करके उसे हिरासत में लिया गया है। इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

डॉ। सुनील गुप्ता, एसएसपी