- 26वीं वाहिनी पीएसी में ऑर्गनाइज हुआ कुश्ती कॉम्प्टीशन

GORAKHPUR: मेजबान 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के योगेंद्र यादव के दांव से 12वीं वाहिनी फतेहपुर के विनोद कुमार चित हो गए। इस जीत के साथ 71 किग्रा। ग्रीको रोमन स्पर्धा में योगेंद्र ने स्वर्ण पदक हासिल किया। विनोद दूसरे व 33वीं वाहिनी झांसी के गुलाम मोहम्मद नुरानी को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। 59 किग्रा। भारवर्ग ग्रीको रोमन में 20वीं वाहिनी आजमगढ़ के मनीष कुमार सिंह अव्वल रहे। मेजबान टीम के रामकेश्वर कुशवाहा दूसरे तथा 33वीं वाहिनी झांसी के सलाउद्दीन तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 98 किग्रा। भारवर्ग में 20वीं वाहिनी आजमगढ़ के विजयमल यादव को विजयश्री मिली। 12वीं वाहिनी फतेहपुर के शेष प्रताप सिंह को रजत तथा 26वीं वाहिनी गोरखपुर के दिग्विजय पांडेय को कांस्य पदक मिला।

जिम्नास्टिक में गोरखपुर रही हावी

वहीं फ्री स्टाइल स्पर्धा के 65 किग्रा। भारवर्ग में 34वीं वाहिनी भूलनपुर वाराणसी के प्रेम प्रकाश सिंह को पीला तमगा मिला। 33वीं वाहिनी झांसी के लिए हीरालाल ने दूसरा तथा 36वीं वाहिनी रामनगर वाराणसी के रामशिव यादव को तीसरा स्थान मिला। 97 किग्रा। फ्री स्टाइल में भी 34वीं वाहिनी भूलनपुर वाराणसी ने स्वर्ण जीता। यह पदक जीता रामप्रकाश यादव ने। 26वीं वाहिनी के कृष्ण कुमार पांडेय दूसरे तथा 37वीं वाहिनी कानपुर के सुरेंद्र कुमार विद्यार्थी व 12वीं वाहिनी फतेहपुर के अफजाल अहमद को संयुक्त रूप से कांस्य पदक मिला। वहीं जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में मेजबान गोरखपुर की टीम हावी रही।