गोरखपुर (ब्यरो).सरकार को अपने बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस करना चाहिए, क्योंकि समाज को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। महिलाओं में आज भी शिक्षा की कमी है, जिसको दूर करना बहुत जरूरी है। साथ ही महिला सशक्तीकरण पर सरकार को खजाना खोलना चाहिए।

आरती प्रियदर्शनी, लेखक

महिला सशक्तीकरण और शिक्षा के क्षेत्र में सरकार को व्यापक काम करना चाहिए। क्योंकि जब महिलाएं सशक्त और शिक्षित होंगी, तभ समाज आगे बढ़ेगा। इन दिनों बेरोजगारी की बातें ज्यादा हो रही हैं। ऐसे में सरकार को अपने बजट मेंं रोजगार को प्राथमिकता देनी चाहिए।

तनु शर्मा, सोशल वर्कर

यूपी गर्वमेंट को अपने बजट में महंगाई और रोजगार पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। आम आदमी को महंगाई से राहत चाहिए और यूथ को जॉब क्योंकि बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही हेल्थ एक ऐसा सेक्टर है, जिसमें अभी भी काफी सुधार की जरूरत है।

निखिल तिवारी, स्टूडेंट

घर-घर जाकर काम करने वाली लेडीज के रोजगार पर सरकार को ध्यान देना चाहिए, क्योंकि कोविड टाइम में काफी महिलाओं ने अपनी जॉब खो दी थी। इंडिया में आज भी लिटरेसी 100 परसेंट नहीं है तो सरकार को अपने बजट में शिक्षा और हेल्थ पर फोकस रखना चाहिए।

नेहा पीयूष जैन, हाउस वाइफ

लोगों को अच्छी क्वालिटी की शिक्षा और रोजगार मिले। सरकार को इसपर ज्यादा फोकस करना चाहिए। एक्साइज ड्यूटी घटी जरूर है मगर बाकी चीजों की महंगाई बढ़ती जा रही है। इसे कंट्रोल करना जरूरी है। स्कूलों की बढ़ती फीस पर सरकार को नियंत्रण लगाना चाहिए।

गौरव गुप्ता, बिजनेसमैन

सरकार को अपने बजट में रोजगार पर खास तौर पर ध्यान देना चाहिए। राज्य के हर जिले में फैक्ट्री लगाने की योजना लानी चाहिए क्योंकि इससे आम जन को काम करने के लिए कहीं दूर नही जाना पड़ेगा और वह अपने घर-परिवार के साथ रहकर ही अपनी जीविका को चला सकेगा।

डॉ। हर्षा पाण्डेय, हेड मिस्ट्रेस, सेंट्रल हिंदू स्कूल

यूपी गर्वमेंट को अपने बजट में स्वास्थ, शिक्षा, रोजगार, महंगाई, और महिला सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। महंगाई इतनी ज्यादा हो गयी है कि मिडिल क्लास फैमिली को बहुत ही ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

पूर्णिमा मिश्रा, कोरियोग्राफर

आज के समय में महंगाई एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर सरकार को काफी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। गैस सिलेंडर से लेकर हर चीज महंगी है, जिससे आम आदमी को परेशानी होती है।

रूपम त्रिपाठी, टीचर

सीएम का औद्योगिकीकरण में विशेष इंट्रेस्ट है, इस समय तमाम काम इसके लिए हो भी रहे हैं। उद्योगपतियों के साथ किसान की आय को बढ़ाने के लिए बजट में जरूर कुछ नया होगा। ऐसी मुझे उम्मीद है।

प्रवीण मोदी, उद्यमी

बजट में उत्तर प्रदेश सरकार का फोकस रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर ज्यादा रहेगा। रोजगार प्रेरक शिक्षा एवं स्वास्थ्य भी इस बजट का अहम हिस्सा होना चाहिए। कुल मिलाकर प्रदेश के सभी वर्गों की हिस्सेदारी इस पेश होने वाले बजट में हो। ऐसी उम्मीद है।

विकास श्रीवास्तव, एक्सपर्ट, आयकर एवं जीएसटी