कानपुर (ब्यूरो)। शहर के विकास के लिए नगर निगम ने अपना खजाना खोल दिया है। सैटरडे को सैटरडे को नगर निगम के कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से 1866.10 करोड़ का बजट पास हुआ है। इतना ही नहीं, जलकल के लिए भी 341 करोड़ का बजट पास हुआ है। कई मद में विकास के लिए बजट भी बढ़ाया गया है। जिसमें रोड के साथ ही नाला नाली का मेंटीनेंस के बजट को भी बढ़ाया गया है। इसके अलावा जुलाई मंथ तक प्रापर्टी टैक्स में 10 प्रतिशत छूट का प्रावधान दिया गया है। ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा समय सीमा तक हाउस टैक्स जमा कर सके। वहीं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों का हादस टैक्स माफ किया गया है।

विकास के लिए बढ़ाया बजट
महापौर ने बताया कि इस बार कार्यकारिणी ने आगामी फाइनेंशियल ईयर 2024-25 का मूल बजट 1866 करोड़ रुपए का स्वीकृत किया गया। शहर में 308 करोड़ रुपए से विकास कार्य कराए जाएंगे। जलकल विभाग का 341 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। 2023-24 के फाइनेंशियल ईयर की अपेक्षा 2024-25 में विकास के कार्य का धनराशि में भी बढ़ाई गई है। इस बार करीब 6.955 करोड़ से अतिरिक्त धन दिया गया।

प्रापर्टी टैक्स पर छूट
नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि जुलाई 2024 तक प्रापर्टी टैक्स एकमुश्त जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीदों के परिजनों को हाउस टैक्स के दायरे से बाहर किया गया। अब उन्हें हाउस टैक्स नहीं जमा करना होगा। महापौर ने कानपुराइट्स के अपील की है कि नगर निगम से मिलने वाली छूट का फायदा उठाकर लोग ज्यादा ज्यादा से जुलाई मंथ में अपना प्रापर्टी टैक्स जमा कर दे। इसके अलावा प्रापर्टी टैक्स में वाली प्रॉब्लम को भी जल्द खत्म किया जाएगा।

नगर निगम ने दी एनओसी
ग्रीनपार्क चौराहा से परमट मंदिर मार्ग पर भव्य गेट निर्माण के लिए कमेटी ने फैसला लिया है। नगर निगम ने सहमति दी है। भक्त अपने खर्च पर गेट का निर्माण कराएंगे। इसके मंदिर प्रबंधन ने नगर निगम से एनओसी मांगी थी। महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि इसके मंदिर को एनओसी दे दी गई है।

ऑनलाइन दर्ज करें कंप्लेन
महापौर ने अपील करते हुए कहा कि अब नगर निगम से संबंधित समस्याओं की कंप्लेन लोग ऑनलाइन नागरिक सुविधा केंद्र पर करें। मुख्यालय में बने नागरिक सुविधा केंद्र में लोग ऑनलाइन कंप्लेन की मॉनिटरिंग कराई जाएगी। उसके बाद भी सुनवाई होने पर अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रोड निर्माण के लिए बजट ज्यादा
नगर आयुक्त ने बताया कि इस बार आगामी बजट में रोड निर्माण के लिए 38 करोड़ रुपए की वृद्धि की गई है। इसके अलावा नाला-नाली निर्माण के लिए 10.50 करोड़ रुपए, पार्कों के रख-रखाव के लिए 11 करोड़, उद्यानों के लिए 3 करोड़ रुपए का बजट ज्यादा रखा गया है।

फाइनेंशियल ईयर 2024 में प्रमुख विकास कार्य व उनके मदों में वृद्धि

बजट मद - पुनरीक्षित बजट 2023-24 - मूल बजट 2024-25 - वृद्धि

रोड का रख रखाव 75 करोड़ 11.3 करोड़ 38 करोड़
नाला नाली रख रखाव 12 करोड़ 22.50 करोड़ 10.50 करोड़
पार्को का रख रखाव 10 करोड़ 21 करोड़ 11 करोड़
उद्यानों का रख रखाव 2 करोड़ 5 करोड़ 3 करोड़
सार्वजनिक टॉयलेट 3 करोड़ 5.10 करोड़ 2.10 करोड़
गौशाला 8.50 करोड़ 10 करोड़ 1.50 करोड़
स्ट्रीट लाइट 2 करोड़ 3 करोड़ 1 करोड़
शिक्षण संस्थान 4 करोड़ 4.95 करोड़ 95 लाख