- पुलिस कमिश्नर की मुहिम ला रही रंग, सिलेंडर देने के लिए लगातार लोग कर रहे हैं संपर्क

KANPUR: पुलिस कमिश्नर असीम अरुण की कोशिश रंग लाना शुरू हो गई है। लोग लगातार मदद के लिए आगे आने लगे हैं। हालात ऐसे ही रहे तो लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक बनाने का ऐलान करने के बाद पुलिसलाइन में 24 घंटे के अंदर 120 सिलेंडर जमा हो गए हैं। पुलिस ने जो सिलेंडर बरामद किए थे, वे भी इस बैंक में जमा कर दिए गए हैं।

जो असमर्थ हैं उन्हें भी

पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि जिन लोगों को सिलेंडर की जरूरत है। वे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मीडिया के माध्यम से सरकुलेट हुए नंबर पर लगातार लोग संपर्क कर रहे हैं। और जल्द ही सिलेंडर बैंक में सिलेंडर देने के लिए वादा भी कर रहे हैं। पुलिस लाइन से उन्हें भी ऑक्सीजन सिलेंडर दिया जाएगा, जो बाजार से खरीदने में असमर्थ हैं।

पुलिस कमिश्नर की अपील

वे¨ल्डग और अन्य उद्योगों में ऑक्सीजन सिलेंडर प्रयोग किए जाते हैं, अभी यह कार्य बंद हैं। अत: जिनके पास सिलेंडर हों उनसे अनुरोध है कि सीमित समय के लिए सिलेंडर बैंक को दें। जब आप चाहेंगे आपका सिलेंडर आपको वापस कर दिया जाएगा। नागरिकों द्वारा अपने साथी नगरवासियों के प्रति दिखाई गई संवेदनशीलता और उत्साह के लिए हम आभारी हैं। मुझे विश्वास है कि ये कार्य आगे बढ़ेगा।