कानपुर(ब्यूरो)। असेंबली इलेक्शन की दस सीटों में अलग अलग पोलिटिकल पार्टियों के 15 दावेदारों ने फ्राईडे को नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें बीजेपी से सलिल विश्नोई वअभिजीत सिंह सांगा, कांग्रेस से प्रमोद जायसवाल व कनिष्क पांडे, सपा से फतेह बहादुर सिंह, अमिताभ बाजपेई व इरफान सोलंकी आदि शामिल है। इनमें ज्यादातर कैंडीडेट पिछले इलेक्शन में भी हाथ आजमा चुके हैं। नॉमिनेशन के साथ ही इन लोगों ने अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी दी है। इनमें सबसे अमीर कैंडीडेट कांग्रेस के प्रमोद जायसवाल रहे। जिनकी कुल संपत्ति 8 करोड़ से ज्यादा है। इसके अलावा भी ज्यादातर कैंडीडेट करोड़पति हैं। साथ ही कइयों के पास लाइसेंसी रिवाल्वर भी है।

जानिए किसकी कितनी संपत्ति

1- सलिल विश्नोई-सीसामऊ (भाजपा)

कुल संपत्ति- 1.76 करोड़
कैश- 4.95 लाख
पत्नी(कैश)- 3.87 लाख
सोना 100 ग्राम, कीमत 5.4 लाख
पत्नी सोना 300 ग्राम, कीमत, 15.13 लाख
----------------------

2- प्रमोद जायसवाल-आर्यनगर (कांग्रेस )
कुल संपत्ति 8.56 करोड़
पत्नी- 6.35 करोड़
कैश-34 हजार
पत्नी 5.24 लाख
कंपनी में शेयर 11.84 लाख
सोना- 348 ग्राम, कीमत 17.43 लाख
पत्नी सोना- 563 ग्राम, कीमत 28.18 लाख
-------------------------------

3- अमिताभ वाजपेई -आर्यनगर (सपा)
कुल संपत्ति 5.26 करोड़
कैश 50 हजार
पत्नी 30 हजार
सोना 150 ग्राम, कीमत 7.20 लाख
चांदी 1.75 किलो, कीमत 1.13 लाख
पत्नी 500 ग्राम सोना, कीमत 24 लाख
पत्नी चांदी 1 किलो, कीमत 65 हजार
लोन- 15.09 लाख

4- इरफान सोलंकी -सीसामऊ (सपा)
संपत्ति 39.25 लाख
पत्नी 8.28 लाख
कैश 45 हजार
पत्नी 20 हजार
150 ग्राम सोना
चांदी 1 किलो


5- अभिजीत सिंह सांगा -बिठूर (भापपा)
कुल संपत्ति 50.26 लाख
पत्नी के पास 35.81 लाख
कैश-3.65 लाख
- पत्नी कैश 2.62 लाख
- सोना 162 ग्राम
- पत्नी के पास गोल्ड 330 ग्राम


6- फतेह बहादुर सिंह - महाराजपुर (सपा)
कुल संपत्ति 11.14 लाख
गाड़ी- फोर्ड फिगो, महिन्द्रा एक्सयूवी 500
कैश-23 हजार
बैंक खाते में जमा- 3.34 लाख

7- कनिष्क पांडे - महाराजपुर (कांग्रेस)
कुल संपत्ति 2.49 करोड़
- कैश 1.10 लाख
- पत्नी 50 हजार
- 200 ग्राम सोना, कीमत 8.33 लाख
- पत्नी की संपत्ति 57.60 लाख
-पत्नी 550 ग्राम सोना, कीमत 22.91 लाख