- दो दिन पहले ही 80 बंदियों का अस्थाई जेल में हुआ है ट्रांसफर

>kanpur@inext.co.in

KANPUR : जेल में भी कोरोना पॉजिटिव बंदियों की संख्या में इजाफा हुआ है। दो दिन पहले अस्थाई जेल से जिला जेल भेजे गए बंदियों का जब टेस्ट कराया गया तो 15 बंदी पॉजिटिव निकले। 16 पॉजिटिव बंदी पहले से जेल के एल1 अस्पताल में भर्ती है। जेल अधीक्षक आरके जायसवाल ने बताया कि दो-तीन दिन पहले अस्थाई जेल से 80 बंदियों को यहां ट्रांसफर किया गया था। उनका जेल में एंटीजेन और आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया। इसमें 15 बंदी पॉजिटिव निकले। सभी को एल1 अस्पताल में दाखिल कर दिया गया है।

कोरोना से लड़ने को पूरे इंतजाम

जेल अधीक्षक ने बताया कि ये जितने पॉजिटिव बंदी है सब हाल में ही जेल आए हैं। पुराना एक भी बंदी संक्रमित नहीं हुआ है। जेल में अलग से एक क्वारंटीन बैरक बनाई गई है। नए बंदी इसी बैरक में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किए जाते हैं। संक्रमितों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। नियमित काढ़ा देने के साथ विटामिन सी की गोलियां खिलाई जाती है। कोरोना से संबंधित सभी दवाओं का स्टॉक जेल में है।