- सैटरडे को कोविड हॉस्पिटल्स व होम आइसोलेशन के जरिए 564 कोरोना पेशेंट हुए स्वस्थ

KANPUR: सैटरडे को कोरोना पेशेंट की रिकवरी ने लंबी छलांग लगाई। 564 पेशेंट ने कोरोना को मात दी। इस तरह सिटी अब तक सिटी में 24584 पेशेंट कोरोना जंग जीत चुके हैं। इसके साथ ही सिटी में अब एक्टिव केस दो हजार से नीचे पहुंच गए हैं। लंबे समय बाद मिली इस सफलता से डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ व एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर्स में जबरदस्त उत्साह है।

होमआइसोलेशन में अधिक

सैटर डे को सिटी के विभिन्न कोविड हॉस्पिटल्स में एडमिट 79 पेशेंट्स ने कोरोना से जंग जीती। अब तक कोविड हॉस्पिटल्स में एडमिट 7092 कोरोना पेशेंट स्वस्थ हो चुके हैं। इसी तरह 485 कोरोना पेशेंट ने होम आइसोलेशन कंप्लीशन कम्प्लीट किया। इस तरह अब तक 17492 पेशेंट होम आइसोलेशन के जरिए स्वस्थ हो चुके हैं। कुल मिलाकर अब तक 24584 रिकवर हो चुके हैं।

5268 सैंपल लिए

सीएमओ की शाम की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में सैटरडे को 5268 सैंपल्स की जांच हुई है। 3206 सैंपल्स के एंटीजेन टेस्ट में केवल 22 लोग पॉजिटिव मिले। इसी तरह आरटीपीसीआर से 1755 व ट्रू नॉट व सीवी नॉट के जरिए 307 सैंपल्स की जांच हुई। कुल मिलाकर 76 लोग पॉजिटिव पाए चुके हैं। इसके साथ सिटी टोटल केस 27222 पहुंच गए। हालांकि एक्टिव केस 1927 ही बचे हैं।

दो की मौत

सैटरडे को इलाज के दौरान हैलट में दो कोरोना पेशेंट की मौत हो गई। इनमें 63 वर्षीय कोरोना पेशेंट गोविन्द नगर का हैं, जबकि दूसरा बरीपाल का 45 वर्षीय व्यक्ति हैं। इस तरह अब तक कोरोना से 711 कोरोना पेशेंट्स की मौत हो चुकी हैं।

सैटरडे का हाल

- 76 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले

-- 2 कोरोना पेशेंट की मौत हुई

-- 564 कोरोना पेशेंट स्वस्थ हुए