- शारदा नगर स्थित फार्चून हॉस्पिटल में मौत, 12 यूनिट खून चढ़ाने के बाद भी नहीं बची जान

- वुडबाइन स्कूल के स्टूडेंट्स की मदद से दिया गया था ब्लड

KANPUR: मौसम के मिजाज बदलने के बाद भी डेंगू का प्रकोप खत्म नहीं हो रहा है। सैटरडे को कल्याणपुर के फार्चून हॉस्पिटल में भर्ती 52 वर्षीय महिला की डेंगू से मौत हो गई। महिला की प्लेटलेट्स कम होने ब्लड की जरूरत पड़ी तो वुडबाइन स्कूल के स्टूडेंट्स की पहल पर उसे 12 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। लेकिन हालत लगातार बिगड़ने के साथ ही शनिवार को उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उन्हें प्राइवेट पैथोलॉजी की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी।

पांच दिन पहले हालत बिगड़ी

हरी सिंह की बगिया में रहने वाले जयराज सिंह कानपुर न्यायालय में क्लर्क हैं। उनकी पत्‍‌नी मंजू ंिसह (52) को 5 दिन पहले तेज बुखार आया। इसके बाद उन्हें कल्याणपुर के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्लेटलेट्स लगातार गिरते रहने और हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने दो दिन पहले उन्हें फार्चुन हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उन्हें 12 यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। परिजनों के मुताबिक डॉक्टर्स की ओर से भी ठीक से जानकारी नहीं मिली मंजू सिंह की हालत बिगड़ती चली गई। शनिवार को मंजू सिंह की मौत हो गई।