-उज्जैन पुलिस ने फूल विक्त्रेता सुरेश कहार, सुरक्षाकर्मी राहुल व धर्मेद्र, सिपाही विजय राठौर, जितेंद्र कुमार और परशुराम के नाम पर लगाई मुहर

KANPUR : दुर्दात विकास दुबे को पकड़ने वालों की उज्जैन पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। इसमें महाकाल मंदिर का एक फूल विक्त्रेता, दो सुरक्षाकर्मी और तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं। इन सभी छह लोगों को विकास दुबे पर घोषित की गई पांच लाख की ईनामी राशि दी जाएगी। उज्जैन जोन के आईजी की कमेटी ने इन लोगों के नामों पर मुहर लगाई है। उज्जैन पुलिस जल्द ही यूपी सरकार को इस संबंध में पत्र भेजकर ईनाम राशि पर दावा पेश्ा करेगी।

5 महीने बाद संशय खत्म

बिकरू कांड को अंजाम देने के बाद फरार हुए विकास की तलाश में यूपी समेत कई राज्यों की पुलिस व एसटीएफ लगी थी। उस पर घोषित ईनामी राशि भी बढ़ते-बढ़ते 5 लाख तक पहुंच गई थी। 9 जुलाई की सुबह विकास को उज्जैन के महाकाल मंदिर में पकड़ लिया गया था। वहां से कानपुर लाते समय दस जुलाई की सुबह सचेंडी में विकास एनकाउंटर में मारा गया था। तब से ईनामी राशि पर संशय बना हुआ था कि आखिर यह किसे दी जाएगी। पांच महीने बाद उज्जैन पुलिस ने फूल विक्त्रेता सुरेश कहार, मंदिर के सुरक्षाकर्मी राहुल शर्मा व धमर्ेंद परमार, सिपाही विजय राठौर, जितेंद्र कुमार और परशुराम का नाम ईनाम के लिए तय ि1कया है।

ऐसे तय किए गए 6 नाम

यूपी पुलिस ने विकास को नहीं पकड़ा था। इसलिए उन्होंने ईनामी राशि पर दावा नहीं किया। उधर, उज्जैन पुलिस ने भी कोई प्रक्त्रिया नहीं की। जिसके बाद शासन ने इस संबंध में उज्जैन पुलिस को पत्र लिखकर उनके नाम मांगे थे जिन्होंने विकास को पकड़ा था। इसके बाद उज्जैन पुलिस की टीम ने मंदिर परिसर के 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। उसके आधार पर 6 लोगों के नाम तय किए गए।