- सभी 10 ब्लॉकों में लगाए गए हेल्थ कैंप, प्रमुख सचिव ने किया कुरसौली गांव का दौरा

KANPUR: सिटी में डेंगू के केसेस लगातार बढ़ रहे हैं। मंडे को भी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब से मिली रिपोर्ट में 7 डेंगू पॉजिटिव पेशेंट्स मिलने की पुष्टि हुई। इसमें से तीन पॉजिटिव पेशेंट शहरी क्षेत्रों के हैं। जबकि 2 पेशेंट ककवन, एक-एक पेशेंट बिधनू व भीतरगांव में मिले हैं। सिटी में अब तक डेंगू के 47 पॉजिटिव पेशेंट मिल चुके हैं। सीएमओ डॉ। नेपाल सिंह ने जानकारी दी कि मंडे को शहर के सभी 10 ब्लाकों में हेल्थ चेकअप कैंप लगाए गए। जिसमें बुखार के मरीजों का चेकअप किया गया। 231 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिलने पर उनके सैंपल लिए गए। वहीं मलेरिया की 1071 मरीजों की जांच की गई।

घर घर किया निरीक्षण

नोडल अधिकारी बना कानपुर भेजे गए प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग ने मंडे को कल्याणपुर ब्लॉक के कुरसौली गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ और बीएसए के साथ स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला मौजूद रहा। बुखार और डेंगू का प्रकोप झेल रहे गांव में घर घर जाकर प्रमुख सचिव ने लोगों से बातचीत की। गांव में इलाज की बेहतर व्यवस्था के साथ ही साफ सफाई और लार्वासाइडल स्प्रे के छिड़काव के निर्देश भी दिए। उन्हें जानकारी दी गई कि अभी भी 10-12 पेशेंट का प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिस पर प्रमुख सचिव ने सीएमओ को उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के आदेश दिए।