- कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में लगातार आ रही कमी, ट्यजडे को सिटी में 166 नए केस मिले

- होम आइसालेशन व विभिन्न हॉस्पिटल से 652 पेशेंट्स रिकवर, एक्टिव बचे सिर्फ 3154

>kanpur@inext.co.in

KANPUR: कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी का सिलसिला ट्यूजडे को भी जारी रहा। सिटी में 166 नए कोरोना संक्रमित मिले। जबकि होम आइसोलेशन व कोविड अस्पतालों में 652 पेशेंट्स रिकवर हो गए। सीएमओ डॉ। नेपाल सिंह के मुताबिक सिटी में ट्यूजडे को कानपुर में एक्टिव केसेस की संख्या घट कर 3154 रह गई। सिटी में अब तक 76,723 पेशेंट्स रिकवर हो चुके हैं। और रिकवरी रेट बढ़ कर 94.13 परसेंट हो गया।

12 ने तोड़ा दम

होम आइसोलेशन में 584 और कोविड अस्पतालों में 68 पेशेंट्स रिकवर हुए। सबसे ज्यादा 12 पेशेंट्स को केएमसी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया। जबकि एलएलआर अस्पताल से 9,चांदनी से 8, रामा से 6 और रिजेंसी हॉस्पिटल से 5 पेशेंट्स रिकवर होने के बाद घर चले गए। ट्यूजडे को सिटी में 12 संक्रमितों की मौत भी हुई। 6 पेशेंट्स ने एलएलआर अस्पताल में दमतोड़ दिया। जबकि 2 की कुलवंती अस्पताल में मौत हो गई। सिटी में कोरोना संक्रमितों का मार्टेलिटी रेट 2 परसेंट हो गया।

पॉजिटिविटी रेट 1.78 परसेंट

सिटी में ट्यूजडे को कुल 9284 सैंपल की कोरोना जांच की गई। इसमें से सीएमओ के सैंपल 8185 थे। जबकि 6 प्राइवेट लैब व हॉस्पिटल्स में महज 908 सैंपल की जांच की गई। कुल सैंपल में 3890 की जांच एंटीजेन किट से की गई। जिसमें महज 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने का दावा किया गया। वहीं 5366 सैंपल की आरटीपीसीआर जांच की गई। जिसके बाद ट्यूजडे को पॉजिटिविटी रेट 1.78 परसेंट हो गया।