- कोरोना का प्रभाव कम होने पर रेलवे लगातार बढ़ा रहा ट्रेनें

KANPUR। कोरोना का प्रभाव कम होने और पैसेंजर्स की संख्या बढ़ने पर रेलवे अपनी ट्रेनों को वापस टै्रक पर लाता जा रहा है। इसी कड़ी में रेलवे ने आनंद विहार(दिल्ली) से मधुपुर हमसफर एक्सप्रेस समेत एक दर्जन ट्रेनों को अगले सप्ताह से वापस ट्रैक में लाने की कवायद शुरू कर दी है। इन ट्रेनों के लौटने से पैसेंजर्स को बड़ी राहत मिलेगी।

- 04046 आनंद विहार टर्मिनल से मधुपुर हमसफर सुपर फास्ट साप्ताहिक ट्रेन आनंद विहार से 22 जुलाई की शाम 5:20 बजे चलेगी और रात 10:25 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। मधुपुर सुबह 10:15 बजे पहुंचेगी।

-04045 मधूपुर से 23 जुलाई की शाम 5:05 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5:35 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी और 10:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

-04050 आंनद विहार से 24 जुलाई की रात 11:55 बजे चलकर वाया अलीगढ़ सुबह 5:35 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। बलिया दोपहर 2:05 पहुंचाएगी।

-04049 बलिया से 25 जुलाई की रात 10:10 बजे चलकर सुबह 6:30 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। दोपहर 12:25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

-04058 आनंद विहार जयनगर गरीबरथ 24 जुलाई से मंगलवार और शनिवार चलेगी। आनंद विहार से ट्रेन शाम 5:20 बजे चलकर रात 10:15 बजे कानपुर दोपहर 1:35 बजे जयनगर पहुंचेगी।

-04057 जयनगर से 26 जुलाई से सोमवार और शुक्रवार चलेगी। जयनगर से दोपहर 12:10 बजे चलकर रात 3:10 बजे कानपुर और सुबह 8:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

-04040 आनंद विहार से मधुपुर हमसफर सुपरफास्ट वीकली आनंद विहार से 26 जुलाई दोपहर 12:45 बजे चलकर शाम 5:35 बजे कानपुर और अगली सुबह 5:25 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

-04039 मधुपुर से 27 जुलाई दोपहर 12:15 बजे चलेगी। रात 12:50 बजे कानपुर और सुबह 6:25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

-04038 नई दिल्ली से सिलचर एक्सप्रेस स्पेशल वीकली 22 जुलाई से नई दिल्ली से रात 11:45 बजे चलकर सुबह 5:35 बजे कानपुर आएगी। गुवाहटी शाम 7:35 बजे पहुंचाएगी।

-04037 सिलचर से 26 जुलाई शाम 6:50 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 6:30 बजे सेंट्रल और दोपहर 12:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

-04032 नई दिल्ली गुवाहाटी सुपरफास्ट 25 जुलाई से चलेगी। नई दिल्ली से बुधवार और रविवार को ट्रेन रात 11:45 बजे चलकर सुबह 5:35 बजे कानपुर और अगले दिन सुबह 8:20 बजे गुवाहटी पहुंचाएगी।

-04031 गुवाहाटी से 28 जुलाई की सुबह 6:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:30 बजे कानपुर सेंट्रल और दोपहर 12:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।