- शहर में कोरोना संक्रमण का हमला हुआ और तेज, सैटरडे को फिर टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 1977 संक्रमित

- 8681 सैंपल्स की हुई जांच, 9 पेशेंट ने इलाज के दौरान तोड़ दिया दम, 351 कोरोना पेशेंट हो गए रिकवर

KANPUR: सिटी में कोरोना का हमला दिन प्रति दिन तेज होता जा रहा है। रोजाना नए संक्रमितों का आंकड़ा हजार और डेढ़ हजार को पार करने के बाद शनिवार को दो हजार के करीब पहुंच गया। शनिवार को 8681 सैंपल्स की जांच हुई, जिसमें 1977 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही सिटी में एक्टिव केस की संख्या भी 10 हजार को पार करते हुए 10651 पर पहुंच गई है। वहीं 9 कोरोना पेशेंट की मौत हो गई है। अब तक 938 कोरोना पेशेंट दम तोड़ चुके हैं।

25 पेशेंट किए डिस्चार्ज

कोरोना के बढ़ते हमले के साथ ही इससे रिकवर होने वाले पेशेंट की रफ्तार भी बढ़ गई है। सैटरडे को 351 कोरोना पेशेंट स्वस्थ हुए। इनमें 25 कोरोना पेशेंट कांशीराम, नारायणा, एसपीएम व रीजेंसी में एडमिट थे। इसके साथ ही कोरोना काल में अब तक 8999 पेशेंट स्वस्थ होने पर हॉस्पिटल्स से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। उधर होम आइसोलेशन के जरिए 326 कोरोना पेशेंट रिकवर हुए। अब तक होम आइसोलेशन के जरिए 25295 पेशेंट रिकवर हो चुके हैं।

देरी से अपडेट हो रहीं डेथ

सैटरडे को 6 कोरोना पेशेंट की इलाज के दौरान डेथ हो गई। इनमें से हैलट में दो, कांशीराम में एक, रामा मेडिकल कालेज में 2 और एक पेशेंट यूपीयूएमएस सैफई में एडमिट था। सीएमओ रिपोर्ट के मुताबिक ग्वालटोली निवासी पुरुष को दोनों तरफ का निमोनिया व सेप्टीसीमिया, धर्मेन्द्र नगर की 60 वर्षीय महिला को टाइप 2 डायबिटीज, बर्रा निवासी 60 वर्षीय पुरुष को डायबिटीज, केडीए कालोनी 69 वर्षीय पुरुष को दोनों तरफ का एटिपिकल निमोनिया, पनकी निवासी 61 वर्षीय महिला को सारी आदि बीमारियां थीं। वहीं तीन रोगियों की मौत की रिपोर्ट देरी से पोर्टल पर अपडेट हुई। इनमें एक पेशेंट की मौत हैलट में और दो की रामा मेडिकल कालेज में हुई थी।

हर एरिया से मिले संक्रमित

सिविल लाइंस, गीता नगर, हरजेंदर नगर, रतनलाल नगर, विनायकपुर, विकास नगर, चकेरी, साकेत नगर,दबौली, लालबंगला, पनकी, विष्णुपुरी, जनरलगंज, इंडियन ऑयल पनकी, कल्याणपुर, जाजमऊ, परमट, काहूकोठी, ओमपुरवा, उस्मानपुर, आनन्दपुरी, परमपुरवा, गड़रियनपुरवा, सर्वोदय नगर, योगेंद्र विहार, सजारी,शास्त्री नगर, परेड, खपरा मोहाल, सरोजनी नगर, गोविन्द नगर, आजाद नगर, मथुरी मोहाल, पुलिस लाइन, काकादेव, आरके नगर आदि एरिया से सैटरडे को संक्रमित पाए गए।

एंटीजेन टेस्ट में 507 पॉजिटिव

सैटरडे को 8681 सैंपल लिए गए। इनमें से 4517 सैंपल का एंटीजेन टेस्ट किया गया। 507 लोग पॉजिटिव पाए गए। वहीं दूसरी तरफ 3913 सैंपल्स की जांच आरटीपीसीआर और 251 की ट्रू नॉट व सीवी नॉट से की गई। वहीं दूसरी ओर सीएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक 686 टीमों ने 38881 घरों का सर्वे किया और 762 लक्षणयुक्त लोगों को चिन्हित किया गया और 745 लोगों के सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किए गए। इनमें अरबन एरिया में 207 टीमों ने 13735 घरों का सर्वे किया। इसमें लक्षणयुक्त 445 में से 436 के सैंपल लिए। अन्य सैंपल रूरल एरिया से लिए गए।

डेट- सैंपल की जांच-- पॉजिटिव मिले

17 अप्रैल-- 8581--1977

16 अप्रैल-- 8804-- 1513

15 अप्रैल-- 6659-- 1290

14 अप्रैल--9006-- 1215

13 अप्रैल-- 7362--1274